About: http://data.cimple.eu/claim-review/bc95b1eb98c488cab31fdb2c0f751111178ad343a27f7d287d5c2e61     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : पीएम शहबाज शरीफ के शपथ ग्रहण समारोह का नहीं, 2017 में हुए होली उत्सव का है यह वीडियो विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि गायत्री मंत्र का जाप करती गायिका के वीडियो को लेकर वायरल हो रहा दावा भ्रामक है। वीडियो साल 2017 में कराची में हुए होली समारोह का है, जिसे यूजर्स हालिया बताकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं। वीडियो का पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ के शपथ ग्रहण समारोह से कोई लेना-देना नहीं है। पुराने वीडियो को गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। - By: Jyoti Kumari - Published: Mar 14, 2024 at 06:57 PM - Updated: Mar 14, 2024 at 07:01 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को देखा जा सकता है। वीडियो में एक गायिका को मंच पर गायत्री मंत्र गाते हुए सुना जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इस वीडियो को हालिया बताकर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ के शपथ ग्रहण समारोह का है। जिसमें गायत्री मंत्र का जाप किया गया। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की तो पता चला कि यह वीडियो पुराना है। दरअसल साल 2017 में पाकिस्तान में हुए होली उत्सव के दौरान का है। वीडियो का पीएम शहबाज शरीफ के शपथ ग्रहण समारोह से कोई संबंध नहीं है। कुछ लोग वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। क्या हो रहा है वायरल? फेसबुक यूजर Vihaan Sharma ने वीडियो को अपलोड करते हुए दावा किया, “शहबाज शरीफ ने गायत्री मंत्र के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।” पोस्ट का कंटेंट यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इस पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल वीडियो की पड़ताल के लिए संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें वीडियो से जुड़ी खबर हमें पुरानी तारीख में कई न्यूज वेबसाइट पर मिली। जी न्यूज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर (आर्काइव लिंक) वीडियो अपलोड मिला। 17 मार्च 2017 को अपलोड वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, वीडियो कराची में होली के मौके पर आयोजित हुए एक कार्यक्रम का है। जिसमें गायिका नरोदा मालिनी ने गायत्री मंत्र का पाठ किया। जब पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ के सामने गूंजा गायत्री मंत्र। वायरल वीडियो से जुड़ी खबर दैनिक जागरण डॉट कॉम पर भी मिली। 17 मार्च 2017 को प्रकाशित खबर में (आर्काइव लिंक) बताया गया है,”सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को कराची का बताया जा रहा है, जहां होली के मौके पर हिंदू समुदाय ने एक समारोह रखा था। इस समारोह में नवाज शरीफ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। कार्यक्रम में गायिका नरोदा मालिनी ने गायत्री मंत्र का पाठ किया और नवाज शरीफ गायत्री मंत्र का पाठ खत्म होने के बाद तालियां बजाकर युवती की हौसला अफजाई करते दिखे।” वीडियो से जुड़ी खबर हमें पंजाब केसरी की एक खबर में भी मिली। 17 मार्च 2017 को प्रकाशित खबर के अनुसार, “ये वीडियो कराची में होली के मौके पर आयोजित एक समारोह का है। नवाज शरीफ इस कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे। इस दौरान गायिका नरोदा मालिनी ने गायत्री मंत्र का पाठ किया। कराची में होली के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शरीफ ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘हैप्पी होली’ कहकर की।” हमारी जांच में यह बात तो स्पष्ट हुई की वायरल वीडियो पुराना है, इसका हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है। जांच में आगे हमने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के शपथ ग्रहण समारोह के बारे में सर्च किया। सर्च में हमें SAMAA TV के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शपथ ग्रहण का वीडियो मिला। इस वीडियो को यहां देखा जा सकता है। पुष्टि के लिए हमने पाकिस्तान के पत्रकार बब्बर जालंधरी के संपर्क किया। उन्होंने बताया, ” वीडियो साल 2017 में कराची में हुए होली समारोह के दौरान का वीडियो है। उन्होंने हमारे साथ एक वीडियो का लिंक भी शेयर किया है।” जिसे यहां देखा जा सकता है। अंत में हमने वायरल पोस्ट को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजर मेरठ का रहने वाला है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि गायत्री मंत्र का जाप करती गायिका के वीडियो को लेकर वायरल हो रहा दावा भ्रामक है। वीडियो साल 2017 में कराची में हुए होली समारोह का है, जिसे यूजर्स हालिया बताकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं। वीडियो का पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ के शपथ ग्रहण समारोह से कोई लेना-देना नहीं है। पुराने वीडियो को गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : शहबाज शरीफ ने गायत्री मंत्र के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। - Claimed By : फेसबुक यूजर - Vihaan Sharma - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software