About: http://data.cimple.eu/claim-review/bcd4c2e1492934d1ccb5a98024c1386b1e97189afdcdca3bb3a182c7     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: राजपाल यादव के पटाखे न जलाने वाले वीडियो को लेकर सिंगर सोनू निगम ने नहीं किया यह ट्वीट, फर्जी पोस्ट वायरल विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में सिंगर सोनू निगम का एक्स पर अकाउंट ही नहीं है। वायरल पोस्ट सोनू निगम सिंह नाम के यूजर की है, जिसे अब गलत दावों के साथ वायरल किया जा रहा है। एक्स यूजर सोनू निगम के अकाउंट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, वो बिहार के रहने वाले हैं और पेशे से एक क्रिमिनल लॉयर हैं। - By: Pragya Shukla - Published: Oct 29, 2024 at 03:26 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर लोगों से अपील की थी कि दिवाली पर पटाखे न जलाएं, क्योंकि जानवरों को इससे डर लगता है। हालांकि, अब उन्होंने वीडियो को डिलीट कर दिया है। अब इसी से जोड़कर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उनके वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंगर सोनू निगम ने उनके इस कदम की आलोचना की है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में सिंगर सोनू निगम का एक्स पर अकाउंट ही नहीं है। वायरल पोस्ट सोनू निगम सिंह नाम के यूजर की है, जिसे अब गलत दावों के साथ वायरल किया जा रहा है। एक्स यूजर सोनू निगम के अकाउंट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक वो बिहार के रहने वाले हैं और पेशे से एक क्रिमिनल लॉयर हैं। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ‘बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम हिंदी’ ने 29 अक्टूबर 2024 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “Rajpal Yadav ने दिवाली पर पटाखे न जलाने की दी सलाह, भड़के Sonu Nigam ने दिया करारा जवाब।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने सोनू निगम के आधिकारिक इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट को खंगाला। हमें वहां पर भी दावे से जुड़ी कोई पोस्ट या फिर राजपाल यादव के वीडियो को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। हमने वायरल एक्स की पोस्ट के बारे में सर्च करना शुरू किया। हमने पाया कि वायरल स्क्रीनशॉट यूजर आईडी ‘@SonuNigamSin’ लिखा हुआ है। हमने एक्स पर इस आईडी @SonuNigamSin के बारे में सर्च करना शुरू किया। हमने पाया कि यह अकाउंट सिंगर सोनू निगम का नहीं, बल्कि सोनू निगम सिंह नाम के यूजर का है। मौजूद जानकारी के मुताबिक, यूजर बिहार का रहने वाला है और पेशे से क्रिमिनल वकील है। अधिक जानकारी के लिए हमने सोनू निगम की पीआर टीम से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। सोनू निगम एक्स पर नहीं है। गौरतलब है कि राजपाल यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो को शेयर कर लोगों से दिवाली पर पटाखें न जलाने की अपील की थी। इस वीडियो को शेयर करते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उन्होंने वीडियो को डिलीट कर दिया है। अंत में हमने वायरल पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर बॉलीवुड से जुड़ी जानकारी देता है। यूजर को 1.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में सिंगर सोनू निगम का एक्स पर अकाउंट ही नहीं है। वायरल पोस्ट सोनू निगम सिंह नाम के यूजर की है, जिसे अब गलत दावों के साथ वायरल किया जा रहा है। एक्स यूजर सोनू निगम के अकाउंट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, वो बिहार के रहने वाले हैं और पेशे से एक क्रिमिनल लॉयर हैं। - Claim Review : सिंगर सोनू निगम ने एक्स पर पोस्ट कर राजपाल यादव पर कसा तंज। - Claimed By : FB User BollywoodLife.com Hindi - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software