About: http://data.cimple.eu/claim-review/bcf3ac7f170eeaf46273b6d2c455a9aedc9e311faa0b2844e1400158     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • आंध्र प्रदेश में चुनाव से पहले किए गए सर्वे में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और उसके गठबंधन सहयोगी, जन सेना पार्टी (JSP) की 132 सीटें जीतने वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तस्वीर में रिपब्लिक टीवी (Republic TV) का लोगो है, जिसमें यह दावा किया गया है कि इस समाचार चैनल ने 8 फरवरी को यह सर्वे किया था. इसमें युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) को सिर्फ 41 सीटें हासिल करते हुए दिखाया गया है. सच क्या है?: रिपब्लिक टीवी ने अपने आधिकारिक 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर साफ किया है कि सर्वे का नतीजा दिखाने वाली यह तस्वीर नकली है. हमें आंध्र प्रदेश के बारे में चुनाव से पहले कोई सर्वे नहीं मिला. हमनें सच्चाई का पता कैसे लगाया?: हमनें आंध्र प्रदेश के चुनाव 2024 के बारे में दिखाए गए सर्वे को देखने के लिए रिपब्लिक टीवी की आधिकारिक वेबसाइट और फेसबुक, YouTube और X सहित सोशल मीडिया हैंडल की जांच की. हमें चुनाव से सम्बंधित ऐसा कोई सर्वे या सर्वे का नतीजा नहीं मिला. हालांकि, हमें 8 फरवरी के रिपब्लिक टीवी के X अकाउंट पर इस बारे में उनकी तरफ से एक स्पष्टीकरण मिला. रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने इस वायरल तस्वीर को "छेड़छाड़ किया हुआ बताया" और बताया कि उन्होंने अभी तक आंध्र प्रदेश में चुनाव से पहले कोई सर्वे नहीं किया है. निष्कर्ष: आंध्र प्रदेश चुनाव में TDP और JSP गठबंधन को ज्यादातर सीटें जीतते हुए दिखाने वाली तस्वीर फर्जी है. अबतक, रिपब्लिक टीवी ने ऐसा कोई सर्वे या नतीजा नहीं जारी किया है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर , या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software