About: http://data.cimple.eu/claim-review/bd29eacfad79ccef2aae7b113fe8e1fad6db8c11ae36103e80f0b58c     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • केजरीवाल ने यमुना का पानी पीते हरियाणा सीएम का अधूरा वीडियो शेयर किया बूम ने अपनी जांच में पाया कि अरविंद केजरीवाल द्वारा शेयर किया गया हरियाणा सीएम का वीडियो क्रॉप्ड है. यमुना का पानी पीते नायब सिंह सैनी के विजुअल को वीडियो में से काट दिया गया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले यमुना के पानी को लेकर जारी राजनीति के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का क्रॉप्ड वीडियो शेयर किया जा रहा है. आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स अकाउंट पर नायब सिंह सैनी का वीडियो शेयर करते हुए उन पर यमुना का पानी पीने का ढोंग करने और यमुना में थूक देने का आरोप लगाया है. बूम ने अपनी जांच में पाया कि अरविंद केजरीवाल द्वारा शेयर किया गया वीडियो अधूरा है. वीडियो के लॉन्ग वर्जन में एक बार मुंह से पानी निकालने के बाद नायब सिंह सैनी दोबारा पानी पीते नजर आते हैं. अरविंद केजरीवाल ने अधूरे वीडियो को शेयर करते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा है, 'हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया… और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया.' एक्स पर एक अन्य यूजर ने भी यह वीडियो शेयर किया है. फैक्ट चेक बूम ने अपनी जांच में पाया कि अरविंद केजरीवाल द्वारा भ्रामक दावे के साथ क्रॉप्ड वीडियो शेयर किया गया है. क्रॉप्ड वीडियो किया गया शेयर हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल लेंस पर रिवर्स इमेज सर्च किया. सर्च के दौरान हमें समाचार एजेंसी एएनआई के एक्स हैंडल पर 57 सेकंड का वीडियो मिला. वीडियो में सातवें सेकंड पर वह पानी को मुंह से निकालते हुए दिख रहे हैं लेकिन आगे वह हाथ में दोबारा पानी लेते हैं और पीते भी हैं. केजरीवाल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में 7 सेकंड के बाद का भाग हटा दिया गया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का यह वीडियो हमें समाचार एजेंसी पीटीआई के एक्स हैंडल पर भी मिला. यमुना का जल पीने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अरविंद केजरीवाल की मंशा पर सवाल उठाए. इस मामले में संबंधित गूगल कीवर्ड सर्च करने के दौरान हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स भी मिलीं. News 18 द्वारा प्रसारित कार्यक्रम में दिखाए गए विजुअल्स में भी सीएम सैनी को यमुना का पानी पीते हुए देखा जा सकता है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना में बढ़ते अमोनिया के स्तर के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया. उन्होंने 27 जनवरी को हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने और दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया था. केजरीवाल के आरोप के जवाब में नायब सिंह सैनी हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर स्थित पल्ला गांव में पहुंचे, जहां उन्होंने बहती यमुना के पानी को पीकर केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करने और राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया. अरविंद केजरीवाल ने इसी वाकये के वीडियो के क्रॉप्ड वर्जन को शेयर करते हुए सैनी पर पानी पीने का ढोंग करने का आरोप लगाया था.
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software