About: http://data.cimple.eu/claim-review/bd5c65428fb833df16ebce4a7855a526faaaca8dc1474f9cd15376c5     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • रांची में हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा का पुराना वीडियो UP बताकर वायरल बूम ने पाया वीडियो पुराना है और इसका उत्तर प्रदेश से कोई संबंध नहीं है. हिन्दू नववर्ष निकले कुछ दिन ही बीते हैं. सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम तरह के वीडियो और तस्वीरें शेयर की गई. इसी पृष्ठभूमि में इन दिनों एक वीडियो काफ़ी वायरल है. वीडियो में हेलिकाप्टर से पुष्पवर्षा होती प्रतीत हो रही है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये पुष्पवर्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में हिन्दू नववर्ष और नवरात्र के मौके पर करवायी है. बूम ने पाया कि वीडियो पुराना है और झारखंड की राजधानी रांची का है. फ़ेसबुक पर एक यूज़र Harish Kumar ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है,'बुलडोजर बाले बाबा जी के राज में "हिन्दु नववर्ष और नवरात्र पर्व" के शुभअवसर पर सनातनियों के ऊपर पुष्पों की वर्षा की अध्भुत दृष्य 🚩🚩' फ़ेसबुक पर अनेक लोगों ने इस वीडियो को समान दावे के साथ पोस्ट किया है. फ़ैक्ट चेक बूम ने वीडियो के स्क्रीनशॉट लेकर रिवर्स इमेज सर्च किया तो यूट्यूब की एक वीडियो का लिंक मिला. वीडियो का शीर्षक है Ramnavami 2019 Ranchi है, जिसे यूट्यूब पर 13 अप्रैल 2019 को डाला गया है. ध्यान से देखने पर वीडियो में एक बड़ा-सा बैनर दिखाई देता है, जिस पर 'श्री महावीर मण्डल रांची' लिखा हुआ देखा जा सकता है. बूम ने आगे सर्च किया तो यूट्यूब पर एक और वीडियो मिला जिसे यूट्यूब पर 25 मार्च 2018 को डाला गया है, वीडियो के साथ 'Firayalal chowk ranchi की लोकैशन का geo tag भी है. इसके अलावा एक फ़ेसबुक पेज ने भी इस वीडियो को 26 मार्च 2018 को शेयर किया है. ट्विटर पर WE ARE RANCHI नामक एक यूज़र ने भी इसी लोकैशन की तस्वीर रांची की बताकर शेयर की. वायरल वीडियो और इस तस्वीर को देखने पर समानताएं देखी जा सकती हैं. बूम, वीडियो कब रिकार्ड की गई इसकी पुष्टि नहीं करता है, लेकिन यह विडियो उत्तर प्रदेश का नहीं है.
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software