About: http://data.cimple.eu/claim-review/bd7d404b5ba404080f51c959ba97c84b9499996ed59fe61ad5d0953a     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check Claim सोशल मीडिया में भूस्खलन का एक वीडियो खूब शेयर हो रहा है। वीडियो में एक पक्की सड़क के बगल में दिख रहा मिट्टी का टीला अचानक खिसक के गिर जाता है। वीडियो शेयर करने वाले यूज़र्स का दावा है कि यह घटना भारत के राज्य मेघालय में घटित हुई है। ट्वीट का आर्काइव लिंक Verification कुछ दिन पहले मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा होने और भीषण तूफ़ान आने की सूचना सरकार को दी थी। जिसके बाद मौसम की मार झेलने के लिए पूर्वोत्तर भारत के लोगों ने अपनी कमर कस ली है। अभी हाल ही में पूर्वी उत्तर भारत के कई हिस्सों में तूफान और बारिश की ख़बरे मीडिया में आयी। जिसके बाद से ट्विटर और फेसबुक पर भूस्खलन का एक वीडियो खूब शेयर हो रहा है। जहां वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि भूस्खलन की यह घटना भारत के राज्य मेघालय की है। फेसबुक पोस्ट का आर्काइव लिंक वायरल वीडियो में कुछ लोगों द्वारा बोली जा रही भाषा के विदेशी होने की आशंका हुई जिसके चलते हमने अपनी पड़ताल आरम्भ की। जहां हमने सबसे पहले हाल ही में मेघालय में घटित हुई भूस्खलन की घटनाओं को Google पर खोजा। खोज के दौरान हमें northeastnow की वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख प्राप्त हुआ। लेख में जानकारी दी गयी है कि मेघालय में भारी वर्षा के कारण अब तक 400 से ज्यादा घर प्रभावित हुए हैं तथा भूस्खलन से एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। खोज के दौरान हमें रिपब्लिक भारत के यूट्यूब चैनल पर भी भारी वर्षा के कारण मेघालय में हुई बर्बादी के कुछ वीडियो प्राप्त हुए लेकिन यहाँ भी वायरल वीडियो की घटना का कोई जिक्र नहीं था । इसके साथ ही हमें ANI द्वारा किया गया एक ट्वीट प्राप्त हुआ। जहां यह बताया गया है कि मेघालय के पश्चिम जयंतिया हिल्स इलाके में लगातार भारी वर्षा होने के कारण भूस्खलन की घटना घटित हुई है। वायरल वीडियो में दिख रही घटना की शिनाख़्त के लिए हमने वीडियो को कुछ स्क्रीनशॉट्स के माध्यम से Google पर खोजने का प्रयास किया। इस दौरान हमें Gridoto.com नामक वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख में वायरल वीडियो प्राप्त हुआ। लेख के मुताबिक वायरल वीडियो की घटना Cianjur,West Java की है। Google maps के मुताबिक Cianjur West Java इंडोनेशिया में स्थित है। यानी घटना भारत की नहीं बल्कि इंडोनेशिया की है। इसके साथ ही हमें यूट्यूब पर वायरल क्लिप की घटना का पूरा वीडियो प्राप्त हुआ। वायरल वीडियो की बारीकी से खोज करने पर हमें ट्विटर पर मेघालय पुलिस के वेरिफाइड हैंडल द्वारा किया गया एक ट्वीट प्राप्त हुआ, जहाँ बताया गया है कि उक्त वीडियो मेघालय का नहीं बल्कि इंडोनेशिया का है। कई टूल्स और कीवर्ड्स का उपयोग करते हुए वायरल दावे का बारीकी से अध्ययन करने पर हमने पाया कि वायरल हो रहा वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है, असल में वायरल वीडियो मेघालय का नहीं बल्कि इंडोनेशिया का है। Tools Used Result: Misleading (किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in) Nupendra Singh July 9, 2020 Nupendra Singh July 20, 2020 Nupendra Singh September 4, 2020
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software