About: http://data.cimple.eu/claim-review/bd90b69855d13485935ed46160408cb43eecd2ecdb21a1a3e8715bea     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Last Updated on मार्च 4, 2025 by Neelam Singh सारांश युट्युब पर जारी एक वीडियो पोस्ट के जरिए दावा किया जा रहा है कि टीवी एक्ट्रेस दीपिका काकर कैंसर के कारण अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत काफी बिगड़ गई है। जब हमने इस पोस्ट का तथ्य जाँच किया तब पाया कि यह दावा बिल्कुल गलत है। दावा युट्युब पर जारी एक वीडियो पोस्ट के जरिए दावा किया जा रहा है कि टीवी एक्ट्रेस दीपिका काकर कैंसर के कारण अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत काफी बिगड़ गई है। तथ्य जाँच दीपिका काकर कौन हैं? दीपिका काकर टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ससुराल सिमर का डेली शोप से मिली है। यह टीवी शो 2011 से 2017 तक चला था। उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 12 में भाग लिया और साल 2018 में वे विजेता बनकर उभरीं। साल 2018 में ही उनकी शादी शोएब इब्राहिम से हुई, जो एक टीवी एक्टर हैं। हाल ही में उन्हें सोनी पर प्रसारित हो रहे Master Chef शो पर देखा गया है। हालांकि उन्हें इस शो को स्वास्थ्य कारणों से बीच में ही छोड़ दिया है। क्या दीपिका काकर को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया है? नहीं। दीपिका काकर को अक्टूबर 2019 में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बारे में उनके पति शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर 3 अक्टूबर 2019 को अपडेट साझा करते हुए प्रशंसकों से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने का अनुरोध किया था। वहीं, अगस्त 2023 में दीपिका काकर को वायरल संक्रमण के कारण गले में बहुत दर्द होने कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शोएब इब्राहिम ने एक व्लॉग में इस बारे में चर्चा की, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके नवजात बेटे सहित परिवार के कई सदस्यों को फ्लू हो गया था। क्या दीपिका काकर को कैंसर होने का कोई सबूत है? नहीं। दीपिका काकर को कैंसर होने का कोई विश्वसनीय सबूत नहीं है। हालांकि वे स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती हुई हैं लेकिन साल 2025 में उस तरह की कोई खबर नहीं आई है, जिससे यह पता चले कि वे अस्पताल में भर्ती हैं। साथ ही किसी के स्वास्थ्य के बारे में निष्कर्ष निकालने से पहले सत्यापित जानकारी पर भरोसा करना आवश्यक है। क्या है दावाकर्ता द्वारा जारी वीडियो की सच्चाई? दावाकर्ता ने इस वीडियो को 27 फरवरी 2025 को पोस्ट किया है, जिसे अब तक 46,470 लोगों ने देखा है। जब हमने दावाकर्ता द्वारा दिखाए गए वीडियो को गुगल लेंस की मदद से सर्च किया तब हमें ऐसे अनेक वीडियो मिले, जो दावा कर रहे हैं कि दीपिका काकर कैंसर के कारण अस्पताल में भर्ती हैं या उनकी हालत गंभीर है। आप इन वीडियो को यहां और यहां देख सकते हैं। गुगल लेंस की मदद से सर्च करने पर हमें असली वीडियो भी मिला, जिसे शोएब इब्राहिम ने 27 जून 2023 को अपने आधिकारिक युट्युब चैनल पर साझा किया था। उनके द्वारा जारी इस वीडियो को अब तक 9,997,547 लोगों ने देखा है। इस वीडियो को जारी करते हुए शोएब इब्राहिम ने लिखा है- ❤️ 21-06-2023 ❤️ | The Day We Became Parents 🤲। एक बात साफ हो गई है कि दावाकर्ता ने इसी वीडियो को लेकर वीडियो बनाई है, और लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया है। दावाकर्ता की प्रोफाइल से हमें क्या मिला? दावाकर्ता के युट्युब चैनल का नाम MR WELLDONE है, जहां उसने मशहूर टीवी हस्तियों के कई वीडियो पोस्ट किए हुए हैं। दावाकर्ता के 24.6K सब्सक्राइबर्स हैं। ये सारे वीडियो मशहूर टीवी हस्तियों के हैं। कई बार लोग इस तरह के वीडियो केवल अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने, लाइक्स बटोरने के लिए किए जाते हैं क्योंकि जो लोग इनके प्रशंसक होते हैं, उनके लिए अपनी पसंदीदा हस्ती को यूं बीमार या परेशान देखना अच्छा नहीं लगता है और भावनात्मक जुड़ाव होने के कारण अज्ञानतावश वे इस तरह की खबरें बार-बार चेक करते हैं। किसी मश्हूर हस्ती के स्वास्थ्य के बारे में गलत जानकारी फैलाने के क्या खतरे हैं? देखा जाए, तो ना केवल मश्हूर हस्ती बल्कि किसी के भी बारे में स्वास्थ्य की गलत जानकारी फैलाने से कई गंभीर खतरे हो सकते हैं। इससे ना केवल उस व्यक्ति की छवि को नुकसान पहुंचता है, बल्कि समाज में डर और भ्रम भी फैलता है। यदि किसी मशहूर हस्ती के बारे में झूठी बीमारी की खबर फैलाई जाती है, तो उनके परिवार, प्रशंसकों और पेशेवर जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। गलत सूचना लोगों को अनावश्यक चिंता में डाल सकती है। इसके अलावा, ये झूठी खबरें स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा जानकारी को भी प्रभावित कर सकती हैं, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है। आप कैसे जांच सकते हैं कि कोई सेलिब्रिटी स्वास्थ्य अपडेट सही है या नहीं? किसी सेलिब्रिटी के स्वास्थ्य अपडेट की सत्यता जांचने के लिए विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करना जरूरी है। इसके लिए आधिकारिक समाचार एजेंसियों और सेलिब्रिटी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच करनी चाहिए। जैसा कि हमने देखा है कि दीपिका और शोएब अपनी निजी जीवन से जुड़ी कुछ जानकारियां लोगों के साथ साझा करते हैं। ऐसे में अगर दीपिका की हालत खराब होती या उन्हें कैंसर होता, तो इसकी जानकारी भी जरूर दी जाती। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि यदि खबर केवल अनौपचारिक ब्लॉग्स, यूट्यूब चैनलों या व्हाट्सएप फॉरवर्ड्स से आई है, तो इसकी सत्यता संदिग्ध हो सकती है। इसके अलावा, अस्पताल या डॉक्टरों के आधिकारिक बयानों को भी देखना जरूरी है। बिना पुष्टि किए किसी भी खबर को साझा करने से बचें ताकि झूठी अफवाहें ना फैलें। हम इस तरह के अन्य तथ्य जाँच भी किए हैं। जैसे- क्या अमिताभ बच्चन की हालत वाकई गंभीर है और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अस्पताल में भर्ती है।
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software