About: http://data.cimple.eu/claim-review/be1630472fe41ccd594ce73f77ebc2251553896d14dafdf491eb6b38     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: इंसानी चेहरे जैसी यह तस्वीर जैम्बेजी नदी की फोटो नहीं, एक पेंटिंग है विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह तस्वीर किसी असली नदी की नहीं है। असल में यह एक रूसी आर्टिस्ट द्वारा बनायी गयी पेंटिंग है। - By: Pallavi Mishra - Published: Apr 26, 2021 at 03:07 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक इंसानी चेहरे जैसी दिखने वाली नदी को देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि यह अफ्रीका की जैम्बेजी नदी की तस्वीर है। विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह तस्वीर किसी असली नदी की नहीं है। असल में यह एक रूसी आर्टिस्ट द्वारा बनाई गयी पेंटिंग है। क्या है वायरल पोस्ट में? वायरल वीडियो में एक इंसानी चेहरे जैसी दिखने वाली नदी को देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ डिस्क्रिप्शन में लिखा है, “The Mighty Zambezi River. Mother of rivers” जिसका हिंदी अनुवाद होता है, “पराक्रमी ज़ैम्बेजी नदी। नदियों की जननी।” इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां और यहां देखा जा सकते है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल दावे की पड़ताल करने के लिए सबसे पहले इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर ढूंढा। हमें यह तस्वीर neizvestniy-geniy.ru की वेबसाइट पर मिली। यहाँ मौजूद जानकारी के अनुसार, यह एक रूसी आर्टिस्ट लिविचुक नतालिया बोरिसोव्ना द्वारा बनाई गयी एक तस्वीर है। हमें यह तस्वीर एक और वेबसाइट artonline.ru पर भी मिली। यहां भी इसे लिविचुक नतालिया बोरिसोव्ना की पेंटिंग बताया गया था। इस विषय में पुष्टि के लिए हमने neizvestniy-geniy.ru के संपादक, एंड्री स्ट्राइझिन्स्कीसे से संपर्क साधा। उन्होंने हमें बताया, “लिविचुक नतालिया बोरिसोव्ना एक उभरती कलाकार हैं और उनकी कई पेंटिंग्स लोग पसंद करते हैं। हमारी वेबसाइट कोई म्यूजियम या क्रिटिक वेबसाइट नहीं है। यहां लोग अपनी पेंटिंग्स को अपलोड करते हैं और हर कोई उसे डिस्प्ले में देख सकते हैं। इससे आर्टिस्ट्स को एक्सपोज़र मिलता है। मैं आपको लिविचुक नतालिया बोरिसोव्ना का कॉन्टैक्ट डिटेल तो नहीं दे सकता मगर यह बाद साफ़ है कि यह तस्वीर उन्हीं की बनायी हुई पेंटिंग है, कोई असली नदी नहीं। उन्होंने इसे अपनी कल्पना से 2016 में बनाया था।” इसके बाद हमने इंटरनेट पर जैम्बेजी नदी के बारे में ढूंढा। इस नदी की हमें कई तस्वीरें मिलीं मगर कोई भी वायरल तस्वीर से मिलती हुई नहीं थी। अब बारी थी फेसबुक पर इस पोस्ट को साझा करने वाले यूजर Mbale Suzgo के प्रोफाइल को स्कैन करने का। प्रोफाइल को स्कैन करने पर हमने पाया कि यूजर के फेसबुक पर 24,971 फ़ोलोअर्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह तस्वीर किसी असली नदी की नहीं है। असल में यह एक रूसी आर्टिस्ट द्वारा बनायी गयी पेंटिंग है। - Claim Review : The Mighty Zambezi River. Mother of rivers - Claimed By : Travel Barotse - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software