About: http://data.cimple.eu/claim-review/be1e81641fe101c1bbb21b336505a91ce981fe721552be418f99684a     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: 500 के नोट पर नहीं छपी राम मंदिर की तस्वीर, वायरल तस्वीर फेक 500 के नोटों की वायरल तस्वीर फर्जी और एडिटेड है। आरबीआई की ओर से इस तरह के कोई नोट जारी नहीं किये गए हैं और ना ही सरकार ने ऐसा कोई एलान किया है। By: Pragya Shukla - Published: Aug 8, 2025 at 04:40 PM - नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार ने 500 रुपये के नए नोट जारी किये हैं। इन नोटों पर भगवान राम और राम मंदिर की फोटो छापी गई है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल दावा गलत पाया है। असल में 500 के नोटों की वायरल तस्वीर फर्जी और एडिटेड है। आरबीआई की ओर से इस तरह के कोई नोट जारी नहीं किये गए हैं और ना ही सरकार ने ऐसा कोई एलान किया है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर अंजली चौहान ने 8 अगस्त 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “सरकार ने राम मंदिर वाले 500 के नोट किये जारी।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सर्च किया। वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, 500 रुपये, 200 रुपये, 100 रुपये, 50 रुपये, 20 रुपये और 10 रुपये के नोटों पर महात्मा गांधी की ही तस्वीर लगी हुई है। इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है और ना ही श्री राम और राम मंदिर की तस्वीर वाले नए नोट जारी किये गये हैं। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने भारत सरकार की कई वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला। हमें वहां पर भी दावे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। हमने गूगल पर कीवर्ड्स की मदद से भी सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। सोशल मीडिया पर पहले भी इस तरह के दावे वायरल हो चुके हैं। उस दौरान हमने वायरल तस्वीर को लेकर आरबीआई के प्रवक्ता से संपर्क किया था। उन्होंने वायरल तस्वीर को फेक बताया था। पूरी रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है। अंत में हमने फोटो को गलत दावे के साथ वायरल करने वाली यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर ने प्रोफाइल पर कोई जानकारी नहीं दी है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में 500 के नोटों की वायरल तस्वीर फर्जी और एडिटेड है। आरबीआई की ओर से इस तरह के कोई नोट जारी नहीं किये गए हैं और ना ही सरकार ने ऐसा कोई एलान किया है। Claim Review : सरकार ने जारी किया भगवान राम सीरीज के नए बैंक नोट। - Claimed By : FB User Anjali Chauhan - Fact Check : झूठ - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software