About: http://data.cimple.eu/claim-review/bf853f42d6748821c305cb1107bd3c4b97579bd12d51abd624594a43     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : बुर्ज खलीफा पर भारतीय प्रोडक्ट के बहिष्कार की बात नहीं लिखी गई, Fake है वायरल तस्वीर बुर्ज खलीफा की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करके अलग से वायरल मैसेज लिखा गया है। - By: Ashish Maharishi - Published: Apr 4, 2024 at 05:18 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में भारतीय प्रोडक्ट के बहिष्कार की मुहिम के बीच दुबई के बुर्ज खलीफा की एक तस्वीर वायरल की जा रही है। इस तस्वीर के ऊपर कथित रूप से अंग्रेजी में Boycott Indian Products लिखा गया है। तस्वीर को शेयर करते हुए कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि दुबई में बुर्ज खलीफा पर भारतीय सामानों के बहिष्कार का विज्ञापन लगा है। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। बुर्ज खलीफा की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करके अलग से वायरल मैसेज लिखा गया है। क्या हो रहा है वायरल एक्स हैंडल Shahriar Shawon ने 30 मार्च को एक पोस्ट करते हुए दावा किया गया कि बुर्ज खलीफा पर बॉयकॉट इंडिया लिखा गया। फेसबुक पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले गूगल ओपन सर्च टूल का इस्तेमाल किया। यहां संबंधित कीवर्ड से सर्च करने पर हमें एक भी ऐसी खबर नहीं मिली, जो वायरल दावे की सत्यता की पुष्टि कर सके। हमने बुर्ज खलीफा के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी खंगाला, लेकिन हमें दावे से जुड़ी कोई पोस्ट नहीं मिली। विश्वास न्यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए दुबई के पत्रकार मजहर फारूकी से संपर्क किया। उन्होंने जानकारी देते हुए वायरल तस्वीर को फेक बताया। पड़ताल के अंत में फर्जी दावा करने वाले यूजर की जांच की गई। एक्स हैंडल Shahriar Shawon के अकाउंट की स्कैनिंग से पता चला कि यह हैंडल जनवरी 2023 को बनाया गया था। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में बुर्ज खलीफा से जुड़ी पोस्ट फर्जी साबित हुई। भारत के विरोध में बुर्ज खलीफा के ऊपर कुछ नहीं लिखा गया है। - Claim Review : बुर्ज खलीफा पर भारतीय प्रोडक्ट के बहिष्कार का विज्ञापन - Claimed By : X handel Shahriar Shawon - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software