About: http://data.cimple.eu/claim-review/bf9154e65d436228ed7a787e6410d88bab5f17f763ff701ef780b0c1     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check Claim ‘आज तक’ न्यूज चैनल की एक क्लिप को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक दवाई खाने से 20 हजार लोगों ने 2 हफ़्तों के अंदर 10 किलो तक वजन कम किया है। Fact यह वायरल वीडियो एडिटेड है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक ख़ास दवाई खाने से 20 हजार लोगों ने 2 हफ़्तों के अंदर 10 किलो तक वजन कम किया है। ये दावा ‘INK Estación Gráfica City Bell’ नामक फेसबुक पेज से किया गया है। 5 दिसंबर, 2023 को साझा किये गए इस वीडियो को दो दिन में दस लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालांकि, वीडियो में किसी दवा का नाम नहीं बताया गया है। इस वीडियो की शुरुआत में ‘आज तक’ की न्यूज़ एंकर चित्रा त्रिपाठी को दिखाया गया है, जो कह रही हैं ”एक बड़ी खबर आ रही है कि अब आप केवल 2 हफ़्तों में 10 किलो तक वजन कम कर सकते हैं। ऐसा उस भारतीय डॉक्टर का कहना है, जिन्होंने ये दवाई बनाई है। अभी तक 20 हज़ार लोगों ने इसका प्रयोग करके वजन भी कम किया है। आखिर क्या है इसका राज चलिए जानते हैं खुद डॉक्टर अनूप पांडेय से ही।” इसके बाद वीडियो में एक व्यक्ति सफ़ेद कोट में दिखते हैं, वे कहते हैं ”हैलो, मैं डॉक्टर अनूप पांडेय हूँ। मैंने अपनी कई सालों की रिसर्च से एक ऐसी दवा बनाई है, जिससे आप केवल 2 हफ़्तों में 10 किलो तक वजन कम कर सकते हैं। जी हाँ, मैं इस बात का दावा करता हूँ कि इस दवा के पहले प्रयोग से ही आपका वजन कम होना शुरू हो जाएगा और कुछ दिनों में ही आप अपना वजन घटता हुआ खुद महसूस करेंगे। अभी तक 20 हज़ार लोगों ने इसका इस्तेमाल करके वजन कम भी किया है।” Fact Check/Verification करीब पैंतालीस सेकंड की इस वीडियो में शुरू से अंत तक दाएं कोने में ‘आज तक’ का लोगो दिख रहा है। वीडियो के शुरूआती हिस्से में ‘आज तक’ की एंकर चित्रा त्रिपाठी के पीछे ‘राजतिलक’ भी लिखा हुआ है। ‘राजतिलक’ आज तक के एक न्यूज़ कार्यक्रम का नाम है। इसके बाद हमने ‘आज तक’ के ‘राजतिलक’ शो की प्ले लिस्ट को खंगाला। प्ले लिस्ट देखने पर हमने पाया कि यह शो अंजना ओम कश्यप द्वारा होस्ट किया जाता है। इस कार्यक्रम के कुछ एपिसोड चित्रा त्रिपाठी ने होस्ट किये हैं, उसमें इस दावे का कहीं ज़िक्र नहीं मिलता है। क्योंकि इस वीडियो को आज तक की एक न्यूज़ रिपोर्ट की तरह दिखाया गया है इसलिए हमने आज तक पर इस न्यूज़ रिपोर्ट को खंगाला। ऐसे दावे के साथ आज तक की कोई रिपोर्ट हमें नहीं मिली। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने डॉक्टर अनूप पांडे द्वारा 2 हफ़्तों में 10 किलो तक वजन कम कर सकने वाली दवाई बनाने के दावे पर पड़ताल की। कई कीवर्ड्स को गूगल सर्च करने पर भी हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली जो इस वायरल दावे की पुष्टि कर सके। जांच में पूरा वीडियो ध्यानपूर्वक देखने पर हमने पाया कि यह वीडियो एडिटेड है। वीडियो में आवाज को अलग से जोड़ा गया है। साथ ही वीडियो को विश्वसनीय दिखाने के लिए lip movement (होटों की हरकत) को भी एडिटिंग करके शब्दों के उच्चारण के अनुसार ढाला गया है। ज्यादा जानकारी के लिए हमने ‘आज तक’ की एंकर चित्रा त्रिपाठी से बात की। उन्होंने बताया कि ”मैंने ऐसा कोई दावा नहीं किया है, यह एक एडिटेड वीडियो है।” Conclusion अपनी जांच में हमने पाया कि यह वीडियो एडिटेड है। ‘आज तक’ की एंकर चित्रा त्रिपाठी ने भी इसे फर्जी बताया है। Result: False Our Source Youtube channel of Aaj tak. Telephonic conversation with News Anchor Chitra Tripathi. किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z Runjay Kumar January 29, 2025 Komal Singh January 13, 2025 Tanujit Das September 6, 2024
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software