About: http://data.cimple.eu/claim-review/bff663c1f03039ca363563253eee6d3de5e0113c0f7a466b6e8ed7ee     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : काजोल के बागेश्वर धाम जाने को लेकर वायरल हो रहा दावा फर्जी है काजोल और नीसा देवगन का बागेश्वर धाम जाने को लेकर वायरल किया जा रहा दावा विश्वास न्यूज की पड़ताल में फर्जी निकला। अलग-अलग वीडियो को जोड़कर वायरल वीडियो को तैयार किया गया है। - By: Jyoti Kumari - Published: Aug 1, 2023 at 04:56 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री काजोल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में काजोल के साथ उनकी बेटी नीसा देवगन भी नज़र आ रही हैं। कुछ यूजर वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि काजोल अपनी बेटी के साथ बागेश्वर धाम पहुंची है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ। वायरल वीडियो साल 2023 का है, जब काजोल और नीसा देवगन मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंचीं थी। उसी वीडियो को एडिट कर अब फर्जी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर ‘Bageshwar Dham Bhakti Place’ ने (आर्काइव लिंक) 30 जुलाई को वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “काजोल पहुंची बागेश्वर धाम। bageshwar dham।” फेसबुक पर कई अन्य यूजर्स ने भी समान दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है। पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें वायरल वीडियो से जुड़ी जानकारी जनवरी 2023 में कई न्यूज वेबसाइट पर मिली। दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 8 जनवरी 2023 को वायरल वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट प्रकाशित मिली। दी गई जानकारी के मुताबिक, नीसा देवगन अपनी मां काजोल के साथ दर्शन के लिए मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। दोनों को एथनिक आउटफिट में मंदिर के बाहर स्पॉट किया गया। खबर में वीडियो के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल किया गया है। वायरल वीडियो के लंबे वर्जन को ‘वायरल बॉलीवुड’ के वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। वीडियो को 8 जनवरी 2023 को अपलोड किया गया है। दी गई जानकारी के मुताबिक, नीसा देवगन मां काजोल के साथ नंगे पांव सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। वायरल वीडियो से जुड़ी खबर को जनसत्ता की वेबसाइट पर 8 जनवरी 2023 को प्रकाशित खबर में पढ़ा जा सकता है। यहां भी वही जानकारी दी गई है, जो अन्य जगह उपलब्ध है। वीडियो सिद्धिविनायक मंदिर का है। हमने नईदुनिया के छतरपुर के ब्यूरो चीफ भरत शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, काजोल या कोई भी बड़ा सेलिब्रिटी बागेश्वर धाम नहीं आया है। दावा गलत है। बागेश्वर धाम से जुड़ी अन्य फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर पढ़ा जा सकता है। पड़ताल के अंत में हमने अभिनेत्री काजोल के एडिटेड वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की जांच की। जांच में पता चला कि इस पेज के फेसबुक पर 207K फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: काजोल और नीसा देवगन का बागेश्वर धाम जाने को लेकर वायरल किया जा रहा दावा विश्वास न्यूज की पड़ताल में फर्जी निकला। अलग-अलग वीडियो को जोड़कर वायरल वीडियो को तैयार किया गया है। - Claim Review : काजोल पहुंची बागेश्वर धाम। - Claimed By : ‘Bageshwar Dham Bhakti Place - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software