About: http://data.cimple.eu/claim-review/c00fc49f95717bd4e126dbfeaaa54a1ff9f94335b8866e2031befffb     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Last Updated on फ़रवरी 14, 2025 by Neelam Singh सारांश एक वेबसाइट द्वारा जारी खबर के जरिए दावा किया जा रहा है कि 85 वर्षीय अमिताभ बच्चन की सेहत बहुत नाजुक है। जब हमने इस पोस्ट का तथ्य जाँच किया तब पाया कि यह दावा बिल्कुल गलत है। दावा एक वेबसाइट पर जारी खबर के जरिए दावा किया जा रहा है कि 82 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन की तबीयत नाजुक होने से प्रशंसक दुखी हैं। तथ्य जाँच अमिताभ बच्चन कौन हैं? अमिताभ बच्चन भारतीय हिन्दी फिल्मों के अभिनेता हैं। उन्होंने हिन्दी सिनेमा में चार दशकों से ज्यादा का वक्त बिताया है और उन्हें ‘एंग्री यंग मैन’ की उपाधि प्राप्त है। वे हिन्दी सिनेमा के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली अभिनेता माने जाते हैं। उन्हें लोग ‘सदी के महानायक’ के तौर पर भी जानते हैं और प्यार से बिग बी, शहंशाह भी कहते हैं। वर्तमान में अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति में होस्ट की भूमिका अदा कर रहे हैं। यह एक रियालिटी/गेम शो है। अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य के बारे में अफवाहें कहां से शुरू हुईं? देखा जाए, तो luxury.indianews24h.com पर अनेक ऐसी खबरे हैं, जो अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य की जानकारी दे रही हैं। हालांकि इसमें दी गई तस्वीरें भ्रामक लगती हैं क्योंकि इसी वेबसाइट पर 14 फरवरी 2025 को एक अन्य पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों के लिए दुखद खबर है क्योंकि उनकी हालत गंभीर है। साथ ही 14 फरवरी 2025 को ही एक अन्य खबर अमिताभ बच्चन के सौजन्य से जारी की गई है, जिसमें लिखा है- दुखद समाचार: अमिताभ बच्चन ने आखिरकार संदेश दिया: “T5281 जाने का समय आ गया है।” साथ ही हमें युट्युब पर एक वीडियो भी मिला है, जो अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रामक बातें फैलाता हुआ प्रतीत होता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि ये वेबसाइट अमिताभ बच्चन के बारे में अनर्गल बातें लिख कर अधिक से अधिक लोगों को अपनी वेबसाइट पर आकर्षित करैं ताकि लोग भ्रम की स्थिति में जाएं एवं बार-बार अधिक जानकारी के लिए दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें। इसके साथ ही इस खबर में इस बात का भी जिक्र नहीं किया गया है कि अमिताभ की हालत गंभीर होने का ये वाकया कब का है और कहां से इस खबर को प्राप्त किया गया है। क्या परिवार या आधिकारिक सूत्रों ने किसी स्वास्थ्य संकट की पुष्टि की है? नहीं। हमने अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी के लिए उनके परिवार के सदस्यों के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालने की कोशिश की, जिससे हमें पता चला कि किसी भी सदस्य द्वारा अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पोस्ट जारी नहीं की गई है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, फेसबुक अकाउंट और X अकाउंट भी रखा है, जहां वे अक्सर पोस्ट्स करते रहते हैं। इसके अलावा उनके परिवार के सदस्यों के भी सोशल मीडिया अकाउंट्स हैं। जैसे- फेसबुक, इंस्टाग्राम और X अकाउंट लेकिन कहीं भी अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य से जुड़ी कोई खबर नहीं है। मशहूर हस्तियों के बारे में झूठे स्वास्थ्य दावे इतनी तेजी से कैसे फैलते हैं? मशहूर हस्तियों के बारे में झूठे स्वास्थ्य दावे और अफवाहें सोशल मीडिया पर काफी जल्दी फैलते हैं। इसका कारण क्लिकबेट पत्रकारिता है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, X अकाउंट और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर सनसनीखेज खबरें तुरंत वायरल हो जाती हैं। कुछ वेबसाइट्स और यूट्यूब चैनल अधिक views पाने के लिए भ्रामक सुर्खियों का इस्तेमाल करते हैं। अगर कोई सेलिब्रिटी बीमार दिखता है या अस्पताल जाता है, तो अटकलें और अफवाहें तेज हो जाती हैं। लोग बिना तथ्य जांचे इन खबरों को एक दूसरे के साथ साझा करने लगते हैं, जिससे गलत जानकारी तेजी से फैलती है और जनमानस में अनावश्यक चिंता बढ़ जाती है। किसी मश्हूर हस्ती के स्वास्थ्य के बारे में गलत जानकारी फैलाने के क्या खतरे हैं? देखा जाए, तो ना केवल मश्हूर हस्ती बल्कि किसी के भी बारे में स्वास्थ्य की गलत जानकारी फैलाने से कई गंभीर खतरे हो सकते हैं। इससे ना केवल उस व्यक्ति की छवि को नुकसान पहुंचता है, बल्कि समाज में डर और भ्रम भी फैलता है। यदि किसी मशहूर हस्ती के बारे में झूठी बीमारी की खबर फैलाई जाती है, तो उनके परिवार, प्रशंसकों और पेशेवर जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। गलत सूचना लोगों को अनावश्यक चिंता में डाल सकती है। इसके अलावा, ये झूठी खबरें स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा जानकारी को भी प्रभावित कर सकती हैं, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है। आप कैसे जांच सकते हैं कि कोई सेलिब्रिटी स्वास्थ्य अपडेट सही है या नहीं? किसी सेलिब्रिटी के स्वास्थ्य अपडेट की सत्यता जांचने के लिए विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करना जरूरी है। इसके लिए आधिकारिक समाचार एजेंसियों और सेलिब्रिटी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच करनी चाहिए। यदि खबर केवल अनौपचारिक ब्लॉग्स, यूट्यूब चैनलों या व्हाट्सएप फॉरवर्ड्स से आई है, तो इसकी सत्यता संदिग्ध हो सकती है। इसके अलावा, अस्पताल या डॉक्टरों के आधिकारिक बयानों को भी देखना जरूरी है। बिना पुष्टि किए किसी भी खबर को साझा करने से बचें ताकि झूठी अफवाहें ना फैलें। अतः उपरोक्त तथ्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य से जुड़ा यह दावा बिल्कुल गलत और फर्जी है, जिसे केवल लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने एवं अपने वेबसाइट की पहुंच बढ़ाने के लिए जारी किया गया है। हमने पहले भी इस तरह के खबरों की तथ्य जाँच की है- 24 घंटों में वजन कम करने का कोई जादुई तरीका है एवं यमुना के पानी में ज़हर मिलाया गया है.
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software