About: http://data.cimple.eu/claim-review/c06f3970228e15264107a2a1bac360d2471c1e299edbe505066dc897     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : सौरव गांगुली अभी भी हैं फॉर्च्यून के ब्रांड एंबेसडर, सिर्फ विज्ञापन पर लगी है रोक विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि सौरव गांगुली को फॉर्च्यून ऑयल के ब्रांड एंबेसडर से नहीं हटाया गया है। दिल का दौरा पड़ने के कारण उनके विज्ञापनों को रोकने की बात सही है। - By: Ashish Maharishi - Published: Jan 9, 2021 at 02:04 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ने के बाद अब कुछ लोग सोशल मीडिया में दावा कर रहे हैं कि उन्हें फॉर्च्यून ऑयल के ब्रांड एंबेसडर से हटा दिया गया है। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। पड़ताल में पता चला कि वायरल दावा झूठा है। हार्ट अटैक के बाद फॉर्च्यून ऑयल बनाने वाली कंपनी ने सौरव गांगुली के विज्ञापनों को जरूर रोक दिया है, लेकिन उन्हें ब्रांड एंबेसडर से नहीं हटाया गया है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर जीशान हुसैन पाशा ने 5 जनवरी को एक पोस्ट करते हुए दावा किया कि सौरव गांगुली को दिल की बीमारी के लिए फॉर्च्यून ऑयल के ब्रांड एंबेसडर से हटा दिया है। यूजर ने लिखा : ‘फॉर्चून ऑयल से दिल की बीमारी नहीं होती’ कहने वाले सौरव गांगुली को आया हार्ट अटैक, अडानी ने हटाया विज्ञापन “सौरव गांगुली को दिल की बीमारी के कारण Fortune oil के Brand ambassador से हटा दिया है। Fortune के बारे में कहा जाता है कि यह आपके ह्रदय को स्वस्थ रखता है।’ फेसबुक पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन देखें। इसी तरह दूसरे यूजर्स भी फर्जी मैसेज वायरल कर रहे हैं। फेसबुक यूजर सुभाष कुमार सोजातिया ने लिखा : ‘उलटा चोर कोतवाल को डाटे-सौरव गांगुली को दिल की बीमारी के कारण Fortune oil के Brand ambassador से हटा दिया है! Fortune के बारे में कहा जाता है कि यह आपके ह्रदय को स्वस्थ रखता है।’ पड़ताल विश्वास न्यूज ने सबसे पहले गूगल में संबंधित कीवर्ड टाइप करके सौरव गांगुली से जुड़ी खबरों को खोजना शुरू किया। हमें टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर मिली। 5 जनवरी 2021 को पब्लिश खबर में अडानी विल्मार के डिप्टी सीईओ अंग्शु मलिक के हवाले से कहा गया कि सौरव गांगुली हमारे ब्रांड एंबेसडर बने रहेंगे। हमने अपने टीवी विज्ञापनों पर अस्थायी रोक लगाई है। हम फिर उनके साथ काम करेंगे। पूरी खबर को आप यहां पढ़ सकते हैं। यही खबर हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट जागरण डॉट कॉम पर भी मिली। इसे आप यहां पढ़ सकते हैं। सच की गहराई में जाने के लिए विश्वास न्यूज ने अडानी विल्मार कंपनी के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन टीम से ईमेल के जरिए संपर्क किया। उनकी ओर से हमें बताया गया कि हम सौरव गांगुली को ब्रांड एंबेसडर से नहीं हटा रहे हैं। ये आगे भी हमारे साथ काम करते रहेंगे। अब बारी की थी उस यूजर की जांच करने की, जिसने फर्जी पोस्ट वायरल की। हमें पता चला फेसबुक यूजर Er Zeeshan Hussain Pasha मुरादाबाद का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल चंडीगढ़ में रहता है। एक निजी कंपनी में कार्यरत यह यूजर सोशल मीडिया में काफी सक्रिय है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि सौरव गांगुली को फॉर्च्यून ऑयल के ब्रांड एंबेसडर से नहीं हटाया गया है। दिल का दौरा पड़ने के कारण उनके विज्ञापनों को रोकने की बात सही है। - Claim Review : सौरव गांगुली को दिल की बीमारी के कारण Fortune oil के Brand ambassador से हटा दिया है - Claimed By : फेसबुक यूजर Er Zeeshan Hussain Pasha - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software