About: http://data.cimple.eu/claim-review/c088f9ff8ee131f16b546b15589771720d025503b7b70ed030cfc228     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : चंद्रबाबू नायडू ने नहीं छोड़ा BJP का साथ, छह साल पुरानी खबर वायरल विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट भ्रामक साबित हुई। कई साल पुरानी खबर को अभी की बताकर झूठ फैलाने की कोशिश की जा रही है। - By: Ashish Maharishi - Published: Sep 9, 2024 at 01:13 PM नई दिल्ली। (Vishvas News)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को लेकर एक न्यूज चैनल की खबर वायरल हो रही है। एबीपी न्यूज चैनल की इस खबर में बताया गया है, “चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ दिया है। कल टीडीपी के दो मंत्री केंद्र से इस्तीफा देंगे।” इस वीडियो न्यूज को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि चंद्रबाबू नायडू केंद्र की भाजपा सरकार ने अलग हो रहे हैं। इसे सच मानकर कई सोशल मीडिया यूजर्स शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट भ्रामक साबित हुई। कई साल पुरानी खबर को अभी की बताकर झूठ फैलाने की कोशिश की जा रही है। चंद्रबाबू एनडीए गठबंधन में बने हुए हैं। हमारी जांच में वायरल पोस्ट में इस्तेमाल की गई खबर वर्ष 2018 की साबित हुई। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर अतुल राजपूत ने 7 सितंबर को एक न्यूज चैनल की खबर को अपलोड करते हुए लिखा, “क्या चंद्रबाबू नायडू गठबंधन तोड़ रहे हैं।” इस खबर में बताया गया कि चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया है। सोशल मीडिया पर कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते- जुलते दावे के साथ शेयर किया है। पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने पड़ताल की शुरुआत गूगल ओपन सर्च से की। यदि चंद्रबाबू नायडू ने एनडीए गठबंधन से नाता तोड़ने का कोई फैसला लिया होता, तो वह मीडिया की सुर्खियां जरूर बनता। हमें एक भी ऐसी खबर नहीं मिली कि जिससे यह पता चला कि नायडू ने हाल-फिलहाल में ऐसा कोई फैसला लिया है। जांच को आगे बढ़ाते हुए विश्वास न्यूज ने यूट्यूब सर्च किया। सबसे पहले वायरल पोस्ट के आधार पर कीवर्ड बनाकर सर्च किया गया। हमें एबीपी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर 7 मार्च 2018 को अपलोड असली खबर मिली। इसी खबर को अभी का बताकर वायरल किया जा रहा है। छह साल पुरानी इस खबर में बताया गया, “चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया है। नायडू आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर इसकी जानकारी देंगे। एनडीए सरकार में टीडीपी के मंत्री भी आज इस्तीफा दे देंगे।” विश्वास न्यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए भाजपा के आईटी व सोशल मीडिया के सदस्य शशि कुमार से संपर्क किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार से टीडीपी के अलग होने की खबर काफी पुरानी है। अभी ऐसा कुछ नहीं है। चंद्रबाबू नायडू पूरी मजबूती के साथ एनडीए गठबंधन के साथ जुड़े हुए हैं। पड़ताल के अंत में भ्रामक पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की। पता चला कि फेसबुक यूजर अतुल राजपूत यूपी के धामपुर का रहने वाला है। इसके फेसबुक पर एक हजार से ज्यादा फ्रेंड हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट भ्रामक साबित हुई। तेलुगू देशम पार्टी एनडीए गठबंधन के साथ जुड़ी हुई है। वर्ष 2018 में जरूर चंद्रबाबू नायडू ने एनडीए का साथ छोड़ दिया था। उस समय की खबर को अभी का बताकर सोशल मीडिया में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। - Claim Review : चंद्रबाबू नायडू ने छोड़ा भाजपा का साथ - Claimed By : FB User Atul Rajput - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software