About: http://data.cimple.eu/claim-review/c25c1002b0adc9d52ecc1ee11a5fdbe88eb40061982d96a18c9b18ed     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check Claim गाज़ा में घुसने की कोशिश कर रहे इज़रायली टैंकों और बख्तरबंद गाड़ियों को हिज्बुल्ला के एंटी टैंक मिसाइलों ने नेस्तनाबूद कर दिया। Fact यह वीडियो अरमा 3 नामक एक सिमुलेशन वीडियो गेम से लिया गया है। सोशल मीडिया पर इज़राइल-फ़िलिस्तीन विवाद से जोड़कर एक वीडियो वायरल है। करीब 6 मिनट लंबे इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक सुनसान रास्ते से गुज़र रहे टैंकर्स पर हमला किया जा रहा है। पोस्ट के जरिये दावा किया गया है कि यह वीडियो गाज़ा में घुसने की कोशिश कर रहे इज़रायली टैंक और बख्तरबंद गाड़ियों का है, जिन्हें हिज्बुल्ला ने एंटी टैंक मिसाइलों से उड़ा दिया। Fact Check/Verification पिछले कुछ दिनों में वर्चुअल गेम ‘अरमा 3’ के कई वीडियो क्लिप्स को इज़राइल-फ़िलिस्तीन विवाद से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। इसलिए हमने वीडियो के एक कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। कीफ्रेम के साथ “गेम वीडियो, अरमा 3, इज़राइल, फ़िलिस्तीन, हमास” कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें 24 अक्टूबर, 2023 को ‘PRO, LRR’ नाम के एक इंडोनेशियाई यूट्यूब चैनल पर 11 मिनट 29 सेकंड लंबा एक वीडियो मिला। जब हमने वीडियो को ध्यान से देखा तो वायरल वीडियो के कुछ दृश्य वीडियो की शुरुआत में और कुछ 2 मिनट बाद दिखाई दिए, जिससे पता चला कि वायरल वीडियो इसी का एक हिस्सा है। वीडियो के डिस्क्रिप्शन में साफ तौर पर लिखा है कि यह वीडियो एक वर्चुअल गेम सिमुलेशन है। डिस्क्रिप्शन में बताया गया है कि यह वीडियो अरमा गेम प्ले से लिया गया है। आगे खोजने पर हमें अरमा प्लेटफॉर्म के एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इससे जुड़ा एक बयान भी मिला, जिसमें कहा गया है कि ”मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) से आ रही दुखद घटनाओं के बीच अरमा-3 का इस्तेमाल फ़र्ज़ी समाचार फुटेज के रूप में किया जा रहा है।” घटना को दुखद बताते हुए ‘बोहेमिया इंटरैक्टिव’ का एक लेख साझा किया है। इस लेख में दिए गए तरीकों की मदद से असल और गेम वीडियो में फ़र्क किया जा सकता है। एक्स पोस्ट में आगे लिखा गया है, ”जिस खेल को हम सभी पसंद करते हैं, उसका इस तरह इस्तेमाल होते देखना हमारे लिए निराशाजनक है। हालाँकि, हमने प्रमुख तथ्य-जांच एजेंसियों (Fact check agencies) के सहयोग से इसे कुछ हद तक प्रभावी ढंग से निपटाने के तरीके ढूंढ लिए हैं, लेकिन दुख की बात यह है कि हम इसे पूरी तरह से ख़त्म नहीं कर सकते हैं।” Conclusion हमारी जांच में मिले साक्ष्यों से यह स्पष्ट है कि इजराइली टैंकों पर हिज्बुल्ला के हमले का बताकर वायरल हुआ यह वीडियो फर्जी है। Result: False Sources X handle of Online Game Arma @ArmaPlatform Youtube Channel PRO LRR Article by Bohemia Interactive किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z Runjay Kumar October 26, 2024 Komal Singh August 9, 2024 Runjay Kumar October 8, 2023
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software