About: http://data.cimple.eu/claim-review/c2b463d83abd1f25f373f32875e299dbe09075a8f6edad872e218f1c     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: पानी से भरी सड़क पर चलती कार का वीडियो बेंगलुरु का नहीं है विश्वास न्यूज़ की जांच में वायरल दावा गलत निकला। पानी से भरी सड़क पर चल रही कार का वीडियो बेंगलुरु का नहीं है। - By: Jyoti Kumari - Published: Sep 9, 2022 at 04:31 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज): कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। लोगों को जगह-जगह जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार को पानी से भरी सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है। अब वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बेंगलुरु का है। विश्वास न्यूज़ ने जांच में दावे को भ्रामक पाया। वीडियो बेंगलुरु का नहीं है और इंटरनेट पर पहले से मौजूद है। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर “Ali Shameem ” ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए अंग्रेजी में लिखा है, “All the #unicorn #millionaire #startup founders in Bangalore right now.” फेसबुक पोस्ट का आकाईव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें वायरल वीडियो roadandtrack.com की वेबसाइट पर 4 जून 2022 की एक खबर में मिला। खबर के अनुसार, “सड़क पर बाढ़ के पानी में चलती कार का यह वीडियो मियामी का है। बाढ़ वाली सड़क पर शेवरले कार्वेट (सी 8) को ऐसे चलते देख सभी हैरान हो गए। autoevolution.com की वेबसाइट पर भी वायरल वीडियो से जुड़ी खबर को 6 जून 2022 को प्रकाशित खबर में पढ़ा जा सकता है। इसमें भी वीडियो को दक्षिण-पश्चिम मियामी का बताया गया है। अन्य कई खबरों में वीडियो से जुड़ी खबर को पढ़ा जा सकता है। The Relly Rellz नाम के यूट्यूब चैनल पर भी हमें यह वीडियो अपलोड मिला। 4 जून 2022 को अपलोड वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था : C8 CORVETTE UNDERWATER | C8 Driving Under Water In The Miami Flood!” फेसबुक सर्च में भी हमें ये वीडियो कई यूज़र्स द्वारा शेयर मिला। DragTimes.com hosted by Brooks Weisblat नाम के फेसबुक पेज पर यह वीडियो 4 जून 2022 को शेयर किया मिला। वीडियो को मियामी बाढ़ का बताया गया है। वायरल वीडियो के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने स्थानीय पत्रकार राहुल देवुलपल्ली के साथ सम्पर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वीडियो बेंगलुरु का नहीं है। वीडियो में दिख रही गाड़ी का नंबर इंडिया का नहीं है। वायरल दावा गलत है। पड़ताल के अंतिम चरण में हमने इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की सोशल स्कैनिंग की। स्कैनिंग से पता चला कि यूजर मालदीव का रहने वाला है और यूजर को 452 लोग फॉलो करते हैं। फेसबुक पर यूजर के तीन हज़ार से ज्यादा फ्रेंड्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ की जांच में वायरल दावा गलत निकला। पानी से भरी सड़क पर चल रही कार का वीडियो बेंगलुरु का नहीं है। - Claim Review : बाढ़ का यह वीडियो बेंगलुरु का है। - Claimed By : Ali Shameem - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software