About: http://data.cimple.eu/claim-review/c3cf0f0a971216af0651cf299907214128253ac7ea1561956f29e421     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • पेटीएम का केवाईसी 'निलंबित'? स्कैम जो कर सकता है मिनटों में बटुआ खाली बूम ने सूचीबद्ध नंबरों में से दो की जांच की और पता लगाया कि घोटाला कैसे काम करता है। पेटीएम ने अपने ग्राहकों को एक फ़र्ज़ी एसएमएस के ख़िलाफ़ चेतावनी दी है, जो दावा करता है कि यह कंपनी द्वारा जारी किया गया है । एसएमएस में चेतावनी दी गई है कि यूज़र का केवाईसी (नो योर कस्टमर) निलंबित कर दिया गया है और उन्हें इसे पुनः सक्रिय करने के लिए एक नंबर पर कॉल करना होगा । कई यूज़रों द्वारा ट्विटर हैंडल को टैग करने के बाद पेटीएम के आधिकारिक हैंडल ने इस संदेश को फ़र्ज़ी बताया है । Hi, this is not official communication from Paytm. Please be aware of such fake callers/messages. Moreover, thanks for highlighting this to us, we'll take appropriate action against it.— Paytm Care (@Paytmcare) December 1, 2019 केवाईसी, आधार कार्ड, या पैन कार्ड जैसे पहचान दस्तावेजों का उपयोग करते हुए अपने ग्राहकों की पहचान की पुष्टि करने वाली प्रक्रिया है । पेटीएम द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में उल्लेख किया गया है कि कंपनी ऐसे एसएमएस नहीं भेजती है और ये संदेश धोखेबाजों द्वारा भेजे जाते हैं। फ़िशिंग यानी एलेक्शंस जालसाज़ी एक धोखाधड़ी का प्रयास है, जिसमें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भरोसेमंद संस्था के नाम की आड़ में यूज़र नाम, पासवर्ड और क्रेडिट कार्ड विवरण जैसी संवेदनशील जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जाती है । सच्चाई के बारे में जानकारी मांगते हुए, बूम को अपनी हेल्पलाइन (7700906111) पर नीचे दिया गया संदेश मिला। यूज़र द्वारा प्राप्त किए गए संदेश में लिखा है, "प्रिय पेटीएम ग्राहक आपके पेटीएम केवाईसी को निलंबित कर दिया गया है, पेटीएम ऑफिस फोन नंबर 6291628992 खाता 24 घंटे के भीतर ब्लॉक हो जाएगा । धन्यवाद । पेटीएम टीम।" पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने भी ट्वीट कर इस तरह के फ़र्ज़ी संदेशों से सावधान रहने को कहा है जो उनकी कंपनी के नाम पर वायरल हो रहे हैं | These or some SMS with some lucky draw are examples of fraudsters attempting to get your details. Don't fall for them. pic.twitter.com/vyLUn5Z7Z7— Vijay Shekhar (@vijayshekhar) November 19, 2019 धोखाधड़ी करने वालों को पहचानें बूम ने उन नंबरों पर कॉल किया जिनसे दो अलग-अलग एसएमएस आए थे । हमने पहले नंबर (7098879094) पर कॉल किया। जवाब देने वाले व्यक्ति ने अपना नाम राहुल कुमार बताया और साथ ही दावा किया कि वह पेटीएम का प्रतिनिधि है। उसने आगे कहा कि वह नोएडा में स्थित है और हमें अपने पेटीएम केवाईसी को अपडेट करने की आवश्यकता है। धोखाधड़ी करने वाले ने हमें टीमव्यूअर नाम का एप इंस्टॉल करने के लिए कहा, जो एक बार इंस्टॉल हो जाने पर, किसी अन्य व्यक्ति को आपके उपकरण का दूर से कंट्रोल करने की अनुमति देता है। ऐप दूर से स्क्रीन शेयररिंग को नियंत्रित कर सकता है और कंप्यूटर और मोबाइल उपकरणों के बीच फ़ाइल स्थानांतरण की अनुमति देता है। बूम और स्कैमर के बीच हुई बातचीत का अंश नीचे दिया गया है। हम यहां बता दें कि जिस नंबर से हमने कॉल किया था उस नंबर पर कोई पेटीएम एप इंस्टॉल नहीं है। बूम: हमें एक संदेश मिला कि हमारे पेटीएम केवाईसी को निलंबित कर दिया गया है, ये क्या हो रहा है? राहुल (स्कैमर): मैं नोएडा से राहुल कुमार हूं, आपने कितने दिन पहले अपना केवाईसी अपडेट किया था? बूम: लगभग पांच से छह महीने पहले। स्कैमर: आप हमारे पुराने उपभोक्ता हैं, इसीलिए आपको एक संदेश मिला है। अब आपके द्वारा किया गया कोई भी लेन-देन अटक जाएगा और आपका अकाउंट बंद हो जाएगा। बूम: तो अब हमें क्या करना चाहिए? स्कैमर: मैं आपको सूचित करूंगा कि केवाईसी कैसे करें, आप अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड विवरण प्रदान कर सकते हैं। मैं देख सकता हूं कि आपने अपने फोन पर पेटीएम ऐप इंस्टॉल किया है, और मैं आपका मार्गदर्शन करूंगा | यह सरल है और इसमें केवल दो मिनट लगेंगे। [हमने अपने फोन में पेटीएम ऐप इंस्टॉल नहीं किया है] बूम: बिल्कुल हमें क्या करना है? स्कैम कॉलर: Google Play स्टोर में 'qs' टाइप करें, और TeamViewer एप्लिकेशन इंस्टॉल करें। बूम: मैं आपको वापस कॉल करुंगा और यह तब करूँगा । (बातचीत समाप्त) बूम ने एक और नंबर (6291628992) पर भी कॉल किया, जहां एक व्यक्ति ने खुद का नाम रोहित बताते कहा कि वह नोएडा में पेटीएम कर्मचारी है । जब हमने रोहित से कहा कि कंपनी ने संदेशों को नकली कहा था, तो वह नाराज़ हो गया और पूछा कि "हमें कैसे नकली कहा जा सकता है?" पुलिस शिकायत दर्ज करें "। बूम ने पहले भी फर्जी संदेश खारिज किया है जिसमें यूजरों को एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया और फिर उसके बाद वह एक नकली आयकर विभाग की वेबसाइट पर पहुंचते हैं । (शची सुतारिया द्वारा अतिरिक्त रिपोर्टिंग)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software