About: http://data.cimple.eu/claim-review/c40e160402ee6874d7f7d61de6c591a317577c27ec2e4fdd9f6f2991     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Quick Fact Check: बांग्लादेश में पकड़े गए नकली सैनिटाइजर बेचने वालों की तस्वीर भारत में गलत दावे के साथ वायरल विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। असल में यह फोटो बांग्लादेश का है। इस फोटो का भारत से कोई संबंध नहीं है। - By: Pallavi Mishra - Published: Jul 2, 2020 at 09:03 PM विश्वास न्यूज, नई दिल्ली। भारत में कोरोनो वायरस के प्रकोप के मद्देनजर लोगों को हैंड सैनिटाइजर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी परिस्थिति में नकली हैंड सैनिटाइटर बनाने वालों की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें 2 लोगों को ज़मीन पर बैठे देखा जा सकता है। तस्वीर में इनके पीछे मास्क और ग्लव्स पहने एक सुरक्षाकर्मी भी खड़ा है और इनके सामने नकली हैंड सैनिटाइजर पड़े हैं। इस फोटो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये लोग नकली सैनिटाइजर बनाते हुए भारत में पकड़े गए हैं। विश्वास न्यूज़ ने इस पोस्ट की पहले भी पड़ताल की थी। उस समय हमने अपनी पड़ताल में पाया था कि यह दावा गलत है। असल में यह फोटो बांग्लादेश का है। इस फोटो का भारत से कोई संबंध नहीं है। क्या हो रहा है वायरल? वायरल फोटो में 2 लोगों को ज़मीन पर बैठे देखा जा सकता है। तस्वीर में इनके पीछे मास्क और ग्लव्स पहने एक सुरक्षाकर्मी भी खड़ा है और इनके सामने नकली हैंड सैनिटाइजर पड़े हैं। इस फोटो के साथ दावा किया जा रहा है “नक्कली सेनेताईज़र बना के देश कि सेवा करते हुवे देश प्रेमी मोलवी ।।अब घिन आने लगी है इन #$% से.. और फिर कहते हे मिडीया वाले बदनाम करते हे🤔😴” इस पोस्ट का फेसबुक लिंक और आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है। पड़ताल फोटो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले इसे ठीक से देखा। फोटो में सुरक्षाकर्मी की वर्दी पर RAB लिखा देखा जा सकता है। हमने इंटरनेट पर ढूंढा तो पाया कि RAB की फुलफॉर्म है- ‘रैपिड एक्शन बटालियन’ और ये बांग्लादेश पुलिस की अपराध और आतंकवाद विरोधी इकाई है। इस घटना को लेकर हमें एक खबर newsnarayanganj24.net पर भी मिली। खबर के मुताबिक, आरएबी टीम ने बांग्लादेश के नारायणगंज में रूपगंज थाना अंतर्गत नोआगांव इलाके में एक अनधिकृत कारखाने में एक विशेष अभियान के तहत 2 अप्रैल को रात 8 बजे फैक्ट्री में छापा मारा था और नकली सैनिटाइज़र की सैकड़ों बोतलें जब्त की थीं। साथ ही फैक्ट्री के मालिक मो. जमाल मियां को गिरफ्तार किया गया था। इस विषय में ज़्यादा पुष्टि के लिए हमने newsnarayanganj24.net के एडिटर शाहजहां शमीम से फ़ोन पर बात की थी । उन्होंने हमें बताया, “यह तस्वीर पुलिस द्वारा बांग्लादेश के नारायणगंज में नकली सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनी पर की गयी छापेमारी की है। घटना 3 अप्रैल की है।” इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर कई लोग शेयर कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है Ayush Medtiaya नाम का एक फेसबुक यूजर। इस यूजर के फेसबुक पर कुल 180 फ़ॉलोअर्स हैं। विश्वास न्यूज़ ने पहले भी इस पोस्ट की पड़ताल की थी। इस पूरी पड़ताल को आप यहाँ पढ़ सकते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। असल में यह फोटो बांग्लादेश का है। इस फोटो का भारत से कोई संबंध नहीं है। - Claim Review : नक्कली सेनेताईज़र बना के देश कि सेवा करते हुवे देश प्रेमी मोलवी ।।अब घिन आने लगी है इन हरामियो से - Claimed By : Ayush Medtiaya - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software