About: http://data.cimple.eu/claim-review/c554cc1641e3d5986b69eb0cc7c54bb45ed9ac4c288eff010c44e6e6     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : वृंदावन में बस में आग लगने से एक यात्री की हुई थी मौत, वीडियो कानपुर का बताकर किया गया वायरल विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। पड़ताल में पता चला कि वायरल वीडियो वृंदावन का है। वहां 14 जनवरी को एक बस में आग लग गई थी। - By: Ashish Maharishi - Published: Jan 27, 2025 at 05:28 PM - Updated: Jan 27, 2025 at 05:32 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें एक बस में आग लगी हुई देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि कानपुर में यात्रियों से भरी बस में आग लगने से 200 लोग जिंदा जल गए। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। पड़ताल में पता चला कि वायरल वीडियो वृंदावन का है। वहां 14 जनवरी को एक बस में आग लग गई थी। जिसके कारण एक यात्री की मौत हो गई थी। वीडियो का कानपुर से कोई संबंध नहीं है। 200 यात्रियों के जलने की बात भी झूठी साबित हुई। क्या हो रहा है वायरल इंस्टाग्राम हैंडल kalpana_lave_63 ने 17 जनवरी को एक वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए दावा किया, “कानपुर में यात्रियों से भरी बस में लगी आग। लगभग 200 लोग जिंदा जलकर राख हो गए।” वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई अन्य यूजर्स इसे समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने सबसे पहले वायरल वीडियो के आधार पर न्यूज 24 डिजिटल के इंस्टाग्राम हैंडल को स्कैन किया,क्योंकि वायरल वीडियो के ऊपर इसी चैनल का लोगो लगा हुआ था। सर्च के दौरान हमें 15 जनवरी 2025 को पोस्ट किया गया एक वीडियो मिला। इसमें बताया गया कि यूपी के मथुरा में हाईवे पर बने पर्यटक सुविधा केंद्र में पहुंची प्राइवेट बस में अचानक आग लगने से बस में सवार यात्रियों ने खिड़की के शीशे तोड़कर अपनी जान बचाई। हादसे में 1 यात्री की जलने से दर्दनाक मौत हो गई। जांच को आगे बढ़ाते हुए गूगल ओपन सर्च टूल का इस्तेमाल किया गया। कीवर्ड से सर्च करने पर हमें एनडीटीवी की वेबसाइट पर एक खबर मिली। 15 जनवरी को पब्लिश इस खबर में बताया गया कि महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस में वृंदावन में आग लग गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जांच को आगे बढ़ाते हुए दैनिक जागरण, मथुरा के ईपेपर को स्कैन करना शुरू किया। हमें 15 जनवरी के संस्करण में घटना से जुड़ी खबर मिली। इसमें बताया गया, “वृंदावन के पर्यटक सुविधा केंद्र की पार्किंग में खड़ी तेलंगाना से 50 श्रद्धालुओं को लेकर तीर्थयात्रा पर निकली बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से कुछ देर पहले ही श्रद्धालु बस से उतरकर मंदिरों के दर्शन को गए थे। बस में केवल एक श्रद्धालु ही था। आग में वह जिंदा जल गया। श्रद्धालुओं का सारा सामान भी जल गया। श्रद्धालु प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान कर लौटे थे।” विश्वास न्यूज ने जांच को आगे बढ़ाते दैनिक जागरण, मथुरा के संपादकीय प्रभारी विनीत मिश्रा से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्ट को शेयर किया। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को वृंदावन में एक बस में आग लग गई थी। वायरल वीडियो उसी घटना का है। अंत में इंस्टाग्राम हैंडल kalpana_lave_63 की जांच की गई। पता चला कि इस हैंडल को 10 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यह अकाउंट फरवरी 2023 को बनाया गया था। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में कानपुर में बस जलने के नाम पर वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। वृंदावन में एक बस में आग लगने से एक यात्री की मौत हो गई थी। उसी घटना के वीडियो को कानपुर का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है। - Claim Review : कानपुर में यात्रियों से भरी बस में लगी आग। लगभग 200 लोग जिंदा जलकर राख हो गए। - Claimed By : IG User kalpana_lave_63 - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software