About: http://data.cimple.eu/claim-review/c6bd7468cc7ebaa667ae7aae6d32994a0e0d4c7e4bcd6710cc24a4b5     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: कोरोना की वजह से धार्मिक कार्यक्रमों पर लगे प्रतिबंध अब हटे, निकल सकेगा गणेशोत्सव व मुहर्रम का जुलूस मार्च 2020 में तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार ने कोरोना महामारी के प्रसार के बाद त्योहारों पर प्रतिबंध लगाए थे। अब वर्तमान एकनाथ शिंदे सरकार ने ये प्रतिबंध हटा लिए हैं। इसमें मुहर्रम के जुलूस पर लगा प्रतिबंध भी शामिल है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Jul 25, 2022 at 04:56 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है, ‘महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार ने गणेश चतुर्थी पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसे एकनाथ शिंदे की सरकार ने हटा दिया है।’ विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला। दरअसल, मार्च 2020 में कोरोना महामारी के फैलने के कारण तत्कालीन ठाकरे सरकार ने त्योहारों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे। इसमें गणेशोत्सव भी शामिल था। अब वर्तमान शिंदे सरकार ने धार्मिक पर्वों से पाबंदी हटा दी है। इसके बाद मोहर्रम के जुलूस पर से भी प्रतिबंध हट गया है। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर Jeet Mehra (आर्काइव लिंक) ने 24 जुलाई को पोस्ट किया, उद्धव सरकार ने गणेश चतुर्थी पूजा पर जितने भी प्रतिबंध लगाए थे सभी को शिंदे सरकार ने हटा दिया यही फर्क है हिंदूवादी सरकार बनने का पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से इसे सर्च किया। इसमें हमें 22 जुलाई को लाइव हिन्दुस्तान में छपी खबर का लिंक मिला। इसके मुताबिक, कोरोना महामारी के दौरान त्योहारों पर लगाए गए प्रतिबंधों को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने हटा दिया है। इनमें गणेश चतुर्थी और दही हांडी भी शामिल हैं। इसके बाद मुहर्रम के जुलूस पर भी अब कोई प्रतिबंध नहीं है। दरअसल, मार्च 2020 में महामारी के फैलने के बाद तत्कालीन महा विकास अघाड़ी सरकार ने पर्वों पर प्रतिबंध लगा दिए थे। इनमें गणेशोत्सव पर जुलूस निकालने पर भी पाबंदी थी। इस कारण दो साल त्योहार साधारण तरीके से मनाए गए। बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना महामारी से काफी प्रभावित रहा है। 21 जुलाई को जागरण में छपी खबर के अनुसार, महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने ऐलान किया कि कोरोना के कारण त्योहारों पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटा दिया गया है। अब गणेश चतुर्थी समेत अन्य धार्मिक आयोजनों पर कोई रोक नहीं है। मुहर्रम के जुलूस पर से भी प्रतिबंध हट गया है। इस बारे में महाराष्ट्र के जनसंपर्क विभाग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी 21 जुलाई को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के प्रेस कांफ्रेंस की वीडियो पोस्ट करते हुए धार्मिक पर्वों से प्रतिबंध हटने की जानकारी दी है। इस बारे में हमने स्थानीय पत्रकार वरुण सिंह से बात की। उनका कहना है, ‘कोरोना की वजह से तत्कालीन सरकार ने धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाए थे। अब महामारी कम होने पर वर्तमान सरकार ने प्रतिबंध हटा लिए। मुहर्रम के जुलूस पर से भी प्रतिबंध हटा लिया गया है। इसे धार्मिक एंगल से देखना गलत है।’ इंडिया.कॉम में 24 जुलाई को छपी खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2015 मामले सामने आए हैं। भ्रामक दावे को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘जीत मेहरा‘ की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके मुताबिक, वह धारचूला में रहते हैं। निष्कर्ष: मार्च 2020 में तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार ने कोरोना महामारी के प्रसार के बाद त्योहारों पर प्रतिबंध लगाए थे। अब वर्तमान एकनाथ शिंदे सरकार ने ये प्रतिबंध हटा लिए हैं। इसमें मुहर्रम के जुलूस पर लगा प्रतिबंध भी शामिल है। - Claim Review : उद्धव सरकार ने गणेश चतुर्थी पूजा पर जितने भी प्रतिबंध लगाए थे सभी को शिंदे सरकार ने हटा दिया यही फर्क है हिंदूवादी सरकार बनने का - Claimed By : FB User- Jeet Mehra - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software