About: http://data.cimple.eu/claim-review/c6d953ae7b77fafbb52abe7dc7d39cdadd2273f610b573441653ec84     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Quick Fact Check: ग्वालियर GRP का पुराना वीडियो दिल्ली पुलिस की बर्बरता के नाम पर वायरल विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि दिल्ली पुलिस की बर्बरता के नाम पर वायरल हो रही पोस्ट फर्जी है। मप्र के ग्वालियर के जीआरपी के पुराने वीडियो को कुछ लोग जानबूझकर दिल्ली के नाम पर वायरल कर रहे हैं। - By: Ashish Maharishi - Published: Mar 5, 2020 at 04:11 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)।सोशल मीडिया में पुलिस की बर्बरता की एक वीडियो को वायरल करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह घटना दिल्ली की है। इससे पहले भी यह वीडियो कई फर्जी दावों के साथ वायरल हो चुका है। विश्वास न्यूज ने पहले भी इस वीडियो की पड़ताल की थी। हमारी पड़ताल में पता चला कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर जीआरपी के पुलिसवाले ने कुछ महिलाओं की पिटाई की थी। जिसके बाद इस पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया था। यह वीडियो हरियाणा पुलिस के अत्याचार के नाम पर भी वायरल हो चुका है। पूरी पड़ताल आप यहां पढ़ सकते हैं। क्या हो रहा है वायरल? फेसबुक पेज Labone ने 29 फरवरी 2020 को एक वीडियो को दिल्ली पुलिस की बर्बरता का बताते हुए अपलोड किया। इस पेज पर लिखा गया : দিল্লি পুলিশের বর্বরতা দেখুন, দিল্লির এই ভিডিও ছরিয়ে দিন😪😪😪 जिसका अनुवाद होता है कि दिल्ली पुलिस की बर्बरता देखो। दिल्ली का ये वीडियो फैलाओ। इस वीडियो को अब तक 27 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। कई दूसरे यूजर्स भी लगातार इस वीडियो को वायरल कर रहे हैं। पड़ताल हमारी पड़ताल में पता चला कि वायरल वीडियो दिल्ली नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। इस वीडियो में महिलाओं को पीटने वाला पुलिसकर्मी ग्वालियर जीआरपी का प्रधान आरक्षक सुभाष मिश्रा था। मई 2019 में वीडियो के वायरल होने के बाद प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया गया था। वायरल पोस्ट को लेकर नईदुनिया के ग्वालियर संवादाता अजय उपाध्याय कहते हैं कि मई में जब यह वीडियो सामने आया था, तभी यह कहा जा रहा था कि यह पुराना है। उस समय जीआरपी ने भी इसे एक साल पुराना वीडियो बताया था। यह घटना किस दिन हुई थी, यह साफ नहीं हो पाया है। पूरी पड़ताल विस्तार से आप यहां पढ़ सकते हैं। अंत में हमने फर्जी पोस्ट करने वाले फेसबुक पेज Labone की सोशल स्कैनिंग की। हमें पता चला कि इस पेज को 95 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इस पेज पर वायरल वीडियो को ज्यादा पोस्ट किए जाते हैं। पेज को 5 अक्टूबर 2017 को बनाया गया था। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि दिल्ली पुलिस की बर्बरता के नाम पर वायरल हो रही पोस्ट फर्जी है। मप्र के ग्वालियर के जीआरपी के पुराने वीडियो को कुछ लोग जानबूझकर दिल्ली के नाम पर वायरल कर रहे हैं। - Claim Review : दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो दिल्ली पुलिस के अत्याचार का है। - Claimed By : फेसबुक पेज Labone - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software