About: http://data.cimple.eu/claim-review/c89a4b45b7614c3cafc9dd1e10ab0481876bf08e9828678f04202c50     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: पानी में सबसे विशाल जीव के नाम से वायरल हो रहा वीडियो असली नहीं, बल्कि डिजिटल तरीके से किया गया है तैयार विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो असली नहीं है। यह एक सीजीआई यानी डिजिटल तरीके से बनाया गया वीडियो है, जिसे दुनिया के सबसे बड़े जीव का असली दृश्य बताकर फर्जी दावे के साथ फैलाया जा रहा है। - By: Umam Noor - Published: Jul 18, 2024 at 04:21 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें समुद्र के ऊपर उड़ रहे एक हेलीकॉप्टर को एक बेहद विशाल सांप खाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को असली बताकर शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ये वीडियो दुनिया के सबसे बड़े जलीय जीव का है और वीडियो में दिख रहा मंजर असली है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो असली नहीं है। यह एक सीजीआई यानी डिजिटल तरीके से बनाया गया वीडियो है, जिसे दुनिया के सबसे बड़े जीव का असली दृश्य बताकर फर्जी दावे के साथ फैलाया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “अल्लाह की सबसे बड़ी रचना पानी में रहती है।” पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें। पड़ताल अपनी पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस पर सर्च किया। हमें इस वीडियो से मिलता-जुलता कोई वीडियो नहीं मिला। सर्च करने पर हमें ‘thegnomonworkshop’ नाम के यूट्यूब चैनल पर 5 जुलाई 2023 को अपलोड किए गए इस वीडियो से मिलता-जुलता एक वीडियो मिला। यहां दी गई जानकारी के मुताबिक, यह एक CGI यानी कंप्यूटर जेनरेटेड वीडियो है। यहां वीडियो में इस बात की विस्तार से जानकारी दी गई है कि इस वीडियो को कैसे तैयार किया गया है। दी गई जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो एफएक्स (विजुअल इफेक्ट्स) से जुड़ी एक वर्कशॉप का हिस्सा है। हालांकि, यहां मूल सीजीआई वीडियो में हेलीकॉप्टर को नहीं, बल्कि सांप को पक्षी को खाते हुए देखा जा सकता है। हमें ‘thegnomonworkshop’ की वेबसाइट पर भी असली सीजीआई वीडियो अपलोड हुआ मिला। यहां दी गई जानकारी के अनुसार, Miguel Perez Senent के साथ हाउडी और न्यूक का उपयोग करते हुए वीएफएक्स वर्कशॉप। नीचे दिए गए फ्रेमों में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ‘thegnomonworkshop’ और वायरल वीडियो एक ही हैं। हालांकि, मूल सीजीआई वीडियो में भी एडिटिंग करके उसमें हेलीकॉप्टर को जोड़ा गया है। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए, हमने Miguel Perez Senent के बारे में न्यूज़ सर्च किया। आईएमडीबी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सेनेट ने अवेंजर्स इंफिनिटी वॉर (2018) और अवतार 2022 जैसी फिल्मों में विजुअल इफेक्ट्स दिए हैं। वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि करने के लिए ईमेल के माध्यम से ‘thegnomonworkshop से संपर्क साधा। डैनियल हेल ने हमारे ईमेल का जवाब देते हुए बताया, “हम निश्चित रूप से नहीं कह कि सकते कि वीडियो कैसे बनाया गया है। किसी ने हमारी लाइब्रेरी और वर्कशॉप से मिगुएल पेरेज़ सेनेट की नकल की है या इसमें वीडियो में बदलाव किये हैं या एआई का इस्तेमाल किया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि यह वीडियो मूल सीजीआई वीडियो से लिया गया है।” वीडियो को लेकर हमने अपने पार्टनर डीएयू (एमसीए की पहल) से संपर्क किया। उन्होंने वीडियो को TrueMedia डीपफेक डिटेक्टर पर चेक किया, जिसमें कहा गया कि वीडियो एआई- जेनरेटेड नहीं है। अब बारी थी फर्जी पोस्ट शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर कश्मीर का है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया किया जा रहा वीडियो असली नहीं है। यह एक सीजीआई यानी डिजिटल तरीके से बनाया गया वीडियो है, जिसे दुनिया के सबसे बड़े जीव का असली दृश्य बताकर फर्जी दावे के साथ फैलाया जा रहा है। - Claim Review : ये वीडियो दुनिया के सबसे बड़े जलीय जीव का है और वीडियो में दिख रहा मंजर असली है। - Claimed By : FB User- Khawaja Hafiz Abrar Zia - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software