About: http://data.cimple.eu/claim-review/c8a21045c601c6d60e997a5b72486a9e092196f3f6a71a5aef78acdf     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check कम उम्र में बालों का सफेद होना अब एक आम बात हो चुकी है. मार्केट में ऐसी तमाम दवाइयां और घरेलू नुस्खे मौजूद हैं जो इस समस्या से निजात दिलाने का दावा करते हैं. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल है जिसमें एक घरेलू नुस्खे के जरिए बालों को जड़ों से काला करने का दावा किया जा रहा है. सिर्फ यही नहीं, दावा है कि इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने वालों के बाल हमेशा के लिए काले हो जाएंगे. वीडियो में एक महिला, एक आयुर्वेदिक तेल बनाने की विधि बता रही है. इस विधि में सबसे पहले मेथी के दाने और कलौंजी का पाउडर बनाया जा रहा है. फिर इस पाउडर को गरम सरसों के तेल में चाय पत्ती और मेहंदी के साथ मिलाकर 24 घंटे के लिए छोड़ देने के लिए कहा गया है. इसके बाद महिला का दावा है कि इस तेल को हफ्ते में दो बार लगाने पर बालों में फर्क दिखने लगेगा. महिला के अनुसार इस ‘जादुई’ तेल को लगाने से व्यक्ति के बाल हमेशा के लिए जड़ से काले हो जाएंगे. यह वीडियो ’rakshakirasoi’ नाम के एक इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “सिर्फ एक बार घर पर बने इस तेल को लगा कर देखो गारंटी है सफेद बाल हमेशा के लिए काले हो जाएंगे”. इस पेज पर और भी कई घरेलू नुस्खों के वीडियो मौजूद हैं. इस दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले आयुर्वेद के कुछ एक्सपर्ट्स से बात की. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में आयुर्वेद विभाग में प्रोफेसर जेपी सिंह ने हमें बताया कि वीडियो में जो दावा किया जा रहा है वह सही नहीं है. प्रोफेसर जेपी सिंह के मुताबिक, यह हो सकता है कि यह तेल हेयर डाई की तरह बालों को कुछ समय के लिए काला कर दे, लेकिन यह कहना गलत कि तेल जड़ों से बालों को हमेशा के लिए काला कर देगा. साथ ही उन्होंने बताया कि मेथी के कारण इस तेल से बालों को पोषण मिल सकता है लेकिन इससे हमेशा के लिए बाल काले नहीं किए जा सकते हैं. वीडियो में किए गए दावे को लेकर Newschecker की बात अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर काम कर रहीं डॉ शिवानी घिल्डियाल से भी हुई. उनका भी यही कहना था कि आयुर्वेद की मदद से सफेद बालों को जड़ से काला नहीं किया जा सकता. हालांकि, डॉ शिवानी के अनुसार, आयुर्वेद में ऐसी कुछ दवाएं जरूर हैं, जिनकी मदद से नए बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है. लेकिन जो बाल पहले ही सफेद हो चुके हैं वो जड़ों से काले नहीं होते. हमने भी इस बारे में जब इंटरनेट पर सर्च किया तो ऐसी कई रिपोर्ट्स मिलीं, जिनमें बालों की देखभाल और बाल झड़ने की समस्या के लिए मेथी के दानों का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया है. लेकिन इन रिपोर्ट्स में स्पष्ट रूप से यह नहीं लिखा कि मेथी के दानों या इससे बनाए गए तेल से बालों को हमेशा के लिए जड़ों से काला किया जा सकता है. कुल मिलाकर निष्कर्ष यह निकलता है कि ऐसा हो सकता है कि वायरल वीडियो में जिस घरेलू तेल के बारे में बताया गया है उससे बालों की देखभाल हो जाए. शायद कुछ समय के लिए बाल काले भी हो जाएं. लेकिन यह कहना गलत होगा कि यह घरेलू नुस्खा बालों को जड़ों से हमेशा के लिए काला कर देगा. Our Sources Quote of Prof. JP Singh, Ayurveda Dept., BHU Quote of Dr Shivani Ghildiyal, All India Institute of Ayurveda, New Delhi Report of The Indian Express किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software