About: http://data.cimple.eu/claim-review/ca719d12e45911082ad5304f630643ed309f501cc9fae4c71d9bf310     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: स्पाइसजेट की फ्लाइट के अंदर के वीडियो को एयर इंडिया का बताया जा रहा स्पाइसजेट की दिल्ली से श्रीनगर की फ्लाइट में पायलट ने कवि के अंदाज में स्वागत संदेश और निर्देशों की जानकारी दी थी। उनके इस अंदाज को यात्रियों ने काफी पसंद किया था। इस वीडियो का एयर इंडिया से कोई संबंध नहीं है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Dec 20, 2022 at 04:52 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। विमान के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पायलट को कविता के अंदाज में स्वागत संदेश, निर्देश और फ्लाइट की जानकारी देते देखा जा सकता है। इसको लेकर यात्री भी खूब आनंद उठा रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स 1.09 मिनट के इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो एयर इंडिया की फ्लाइट का है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो एयर इंडिया की फ्लाइट का नहीं, बल्कि स्पाइस जेट का है। वीडियो को एयर इंडिया का बताकर वायरल किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर Bablu Ji (आर्काइव लिंक) ने 19 सितंबर को वीडियो शेयर करते हुए लिखा, दिल्ली- प्लेन के अंदर का एक वीडियो हो रहा वायरल। टेक ऑफ से पहले का बताया जा रहा वीडियो। पायलट कवि के स्टाइल में बता रहा इंस्ट्रक्शन। जिसका खूब मजा ले रहे यात्री। एयर इंडिया का बताया जा रहा वीडियो। पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने उसे ध्यान से देखा। इसमें हमें सीट पर spice लिखा दिखा। इससे पता चलता है कि यह फ्लाइट SpiceJet की है। इस बारे में हमने कीवर्ड से गूगल पर भी ओपन सर्च किया। 17 दिसंबर 2022 को इंडिया टुडे में छपी खबर के अनुसार, दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में पायलट के कवि के अंदाज में की गई घोषणा का एक वीडियो लोगों को इंटरनेट पर हंसा रहा है। इसमें वायरल वीडियो के कीफ्रेम को भी देखा जा सकता है। ट्विटर यूजर Eepsita (आर्काइव लिंक) ने भी इस वीडियो को 16 दिसंबर को ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिल्ली से श्रीनगर की स्पाइसजेट की फ्लाइट में पायलट के अंदाज ने कमाल कर दिया। उन्होंने अंग्रेजी में शुरुआत, मैंने बाद में रिकॉर्डिंग करनी शुरू कर दी। अगर यह मार्केटिंग का कोई नया तरीका है या यह कैप्टन का खुद का अंदाज है, जो भी है काफी मनोरंजक और शानदार है। स्पाइस जेट (आर्काइव लिंक) ने भी अपने आधिकारिक ट्वटिर अकाउंट से इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि यह संदेश कैप्टन मोहित ने दिया है। इसे 19 दिसंबर को ट्वीट किया गया है। इसकी अधिक पुष्टि के लिए हमने स्पाइस जेट के कम्युनिकेशन मैनेजर तुषार श्रीवास्तव से बात की। उनका कहना है, ‘यह वीडियो स्पाइस जेट का ही है। आधिकारिक ट्वटिर हैंडल से भी इस बारे में जानकारी दी गई है।‘ वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल करने वाले फेसबुक यूजर ‘बबलू जी‘ की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके मुताबिक, वह आरा में रहते हैं और उनके 648 फ्रेंड्स हैं। निष्कर्ष: स्पाइसजेट की दिल्ली से श्रीनगर की फ्लाइट में पायलट ने कवि के अंदाज में स्वागत संदेश और निर्देशों की जानकारी दी थी। उनके इस अंदाज को यात्रियों ने काफी पसंद किया था। इस वीडियो का एयर इंडिया से कोई संबंध नहीं है। - Claim Review : यह वीडियो एयर इंडिया की फ्लाइट का है। - Claimed By : FB User- Bablu Ji - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software