About: http://data.cimple.eu/claim-review/cb2f52c4787c20c4ff86d5a2767a8762b9631d67790b50613faf0f69     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : इमरान मसूद की मंदिर जाने की वायरल तस्वीर पुरानी, भ्रामक दावे के साथ हुई वायरल विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि इमरान मसूद के मंदिर जाने की वायरल तस्वीर हाल-फिलहाल की नहीं, बल्कि दिसंबर 2023 की है। जब ‘यूपी जोड़ो यात्रा’ के तहत यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय देवबंद के त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। उस दौरान इमरान मसूद भी उनके साथ मौजूद थे। इसी तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है। - By: Pragya Shukla - Published: Apr 15, 2024 at 04:36 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़ते हुए मंदिर में खड़े सहारनपुर के कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हाल ही में वो देवबंद स्थित त्रिपुर बाला सुंदरी देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। वायरल तस्वीर हाल-फिलहाल की नहीं, बल्कि दिसंबर 2023 की है। जब ‘यूपी जोड़ो यात्रा’ के तहत यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय देवबंद के त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। उस दौरान इमरान मसूद भी उनके साथ मौजूद थे। इसी तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर बिजनौर की आवाज ने 12 अप्रैल 2024 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “UP : सहारनपुर से कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद ने आज देवबंद में सिद्धपीठ त्रिपुर बाला सुंदरी देवी के दर्शन किए। बजरंगदल को इस पर आपत्ति है। कहा है कि गैर हिन्दू को मंदिर में एंट्री न दी जाए।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज के लिए सर्च करना शुरू किया। हमें वायरल तस्वीर और इससे जुड़ी कई अन्य तस्वीरें (आर्काइव लिंक) इमरान मसूद नामक एक फेसबुक पेज पर मिली। तस्वीरों को 21 दिसंबर 2023 को अपलोड किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, इमरान मसूद देवबंद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ मां त्रिपुरा बाला सुंदरी के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। पड़ताल के दौरान हमें वायरल तस्वीर से जुड़ा एक वीडियो (आर्काइव लिंक) शाह अलर्ट नामक एक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 21 दिसंबर 2023 को अपलोड किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तर्ज पर ही उत्तर प्रदेश में ‘यूपी जोड़ो यात्रा’ निकाली थी। यह यात्रा जब देवबंद पहुंची थी, तो उन्होंने वहां पर मां त्रिपुरा बाला सुंदरी के दर्शन किए थे। अधिक जानकारी के लिए हमने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल तस्वीर पुरानी है। अंत में हमने फोटो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि इमरान मसूद के मंदिर जाने की वायरल तस्वीर हाल-फिलहाल की नहीं, बल्कि दिसंबर 2023 की है। जब ‘यूपी जोड़ो यात्रा’ के तहत यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय देवबंद के त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। उस दौरान इमरान मसूद भी उनके साथ मौजूद थे। इसी तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : सहारनपुर से कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद ने आज देवबंद में सिद्धपीठ त्रिपुर बाला सुंदरी देवी के दर्शन किए। - Claimed By : फेसबुक यूजर बिजनौर की आवाज - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software