About: http://data.cimple.eu/claim-review/cb423bf360f649860ed744b7b1b48889a8db8ce27104b2b6ddbbaf7a     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: नमो भारत ट्रेन नहीं हुई दुर्घटनाग्रस्त, वायरल वीडियो फ्रांस का है सोशल मीडिया पर दो ट्रेनों के टकराने का वीडियो नमो भारत ट्रेन का बताकर शेयर किया जा रहा है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। असल में यह वीडियो पूर्वी फ्रांस के शहर स्ट्रासबर्ग में एक सुरंग में दो ट्रामों की हुई टक्कर का है, जिसे अब गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। - By: Jyoti Kumari - Published: Jan 29, 2025 at 05:02 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर दो ट्रेनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नमो भारत ट्रेनों के बीच हुई टक्कर का है। कई यूजर्स इस दावे को सच समझकर वीडियो को शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया। असल में यह वीडियो पूर्वी फ्रांस के शहर स्ट्रासबर्ग में एक सुरंग में दो ट्रामों में हुई टक्कर का है, जिसे अब भारत का बताकर गलत दावे से शेयर किया है। क्या है वायरल पोस्ट में ? इंस्टाग्राम यूजर ranjeetpatel357 ने एक वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया है और कैप्शन में लिखा है,” नमो भारत metro आपस में टकराने से बची लोगों में मची भगदड़ ” वीडियो के ऊपर लिखा हुआ है : Delhi metro नमो भारत metro 25/01/2025 Metro आपस में टकराने से बची लोगों में मची भगदड़। पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें ऐसे किसी हालिया एक्सीडेंट की कोई खबर नहीं मिली। अगर ऐसा कोई हादसा हुआ तो, इससे जुड़ी खबर सुर्ख़ियों में होती। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो से जुड़ी खबर ndtv.com की वेबसाइट पर मिली। 12 जनवरी 2025 को प्रकाशित खबर में बताया गया, “पूर्वी फ़्रांस के शहर स्ट्रासबर्ग में एक सुरंग में दो ट्रामों की टक्कर हो गई, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। टक्कर स्ट्रासबर्ग के मुख्य रेलवे स्टेशन के पास हुई, जो पेरिस के बाहर फ्रांस का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है।” सर्च के दौरान वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट The Sun के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी मिली। वीडियो को 12 जनवरी 2025 को अपलोड किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, फ़्रांस में एक स्टेशन पर दो ट्रामों की टक्कर में कम से कम 50 लोग घायल हो गए। वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट पाकिस्तानी न्यूज़ वेबसाइट डॉन की एक खबर में मिली। 13 जनवरी 2025 को प्रकाशित खबर में इस दुर्घटना को फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में एक ट्रेन स्टेशन पर हुए हादसे का बताया है। वायरल वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां देखी जा सकती हैं। हमने वीडियो को लेकर हमने एनसीआरटीसी के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, पुनीत वत्स के साथ संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वायरल दावा फर्जी है। नमो भारत ट्रेन में ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है। लोग गलत वीडियो शेयर कर रहे हैं। जागरण जोश पर 6 जनवरी 2025 को प्रकाशित खबर में बताया गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशनों का उद्घाटन किया है। यह ट्रेन रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) का हिस्सा है और इससे अब दिल्ली से मेरठ का सफर केवल 40 मिनट में पूरा होगा। दिल्ली से मेरठ तक यात्रियों का किराया स्टैंडर्ड क्लास के लिए 130 रुपए और प्रीमियम क्लास के लिए 195 रुपए है। इस बीच यह ट्रेन 10 स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें साहिबाबाद,गाज़ियाबाद, गुलधर,दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ शामिल हैं।” अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को इंस्टाग्राम पर 121 लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर दो ट्रेनों के टकराने का वीडियो नमो भारत ट्रेन का बताकर शेयर किया जा रहा है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। असल में यह वीडियो पूर्वी फ्रांस के शहर स्ट्रासबर्ग में एक सुरंग में दो ट्रामों की हुई टक्कर का है, जिसे अब गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : नमो भारत metro आपस में टकराने से बची लोगों में मची भगदड़ - Claimed By : इंस्टाग्राम यूजर -ranjeetpatel357 - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software