About: http://data.cimple.eu/claim-review/cbf3c8d6f810779af999aec69e652b78ec44ea79d8d904967c2d5e0f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : फसलों का मुआवजा बांटते योगी आदित्यनाथ का 10 साल पुराना वीडियो चुनाव में वायरल विश्वास न्यूज की पड़ताल में चुनाव में पैसे बांटने का दावा करने वाली फेसबुक पोस्ट फर्जी निकली। जांच में पता चला 2012 में योगी आदित्यनाथ ने सांसद के तौर पर अपने संसदीय क्षेत्र के एक गांव में मुआवजा बांटा था। उसी के वीडियो को अब कुछ लोग विधानसभा चुनाव 2022 से जोड़ते हुए फर्जी दावे के साथ वायरल कर रहे हैं। - By: Ashish Maharishi - Published: Feb 12, 2022 at 03:35 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। यूपी में विधानसभ चुनाव की सरगर्मियां सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक पर जारी है। इन्हीं के बीच सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का एक वीडियो फर्जी दावे के साथ वायरल हो रहा है। इसमें योगी आदित्यनाथ एक सोफा पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं, जबकि बगल में खड़ा एक शख्स कुछ लोगों को पैसे बांटते हुए दिखा। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को विधानसभा चुनाव 2022 से जोड़ते हुए वायरल कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। पता चला कि वायरल वीडियो 2012 का है। उस वक्त योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सांसद थे। उनके संसदीय क्षेत्र के एक गांव में आग से किसानों की फसलें जल कर राख हो गई थीं। उन्हीं किसानों की मदद के लिए योगी आदित्यनाथ गांव में पहुंचे थे। उस वक्त के वीडियो को अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक पेज God’s Power And Universal System ने 12 फरवरी को एक वीडियो अपलोड करते हुए लिखा : ‘योगी जी पैसे बांटते हुए चुनाव में वोट खरीदने वाले CM कैसे? इस विडियो को तेज़ी से इतना शेयर करो कि वाइरल हो जाए……’ फेसबुक पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसके आर्काइव्ड वर्जन को यहां देखा जा सकता है। एक अन्य यूजर ने भी इस तस्वीर को यूपी का समझते हुए उसे समान दावे के साथ शेयर किया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म भी कई अन्य यूजर्स ने इस पोल को समान दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए विश्वास न्यूज ने सबसे पहले ऑनलाइन टूल्स का इस्तेमाल किया। वायरल वीडियो से कई स्क्रीनशॉट निकाल कर उन्हें यांडेक्स में सर्च करना शुरू किया। हमें वायरल वीडियो 5 अप्रैल 2019 को अपलोड एक यूट्यूब चैनल पर मिला। इस वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन इससे यह साफ था कि वीडियो का विधानसभा चुनाव 2022 से कोई संबंध नहीं है। विश्वास न्यूज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वीडियो की पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर के मीडिया प्रभारी विनय गौतम से संपर्क किया। उन्होंने विश्वास न्यूज को जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो 2012 का है। 20 अप्रैल 2012 को योगी आदित्यनाथ अपने संसदीय क्षेत्र के जीतपुर गांव पहुंचे थे। वहां कुछ किसानों की फसल आग लगने से बर्बाद हो गई थी। योगी आदित्यनाथ उस वक्त गोरखपुर के सांसद थे। उन्होंने नुकसान फसलों का सर्वे करवाकर किसानों की आर्थिक मदद की थी। वीडियो उसी दौरान का है। विश्वास न्यूज ने पड़ताल के अंत में फर्जी पोस्ट करने वाले फेसबुक पेज की जांच की। फेसबुक पेज God’s Power And Universal System की सोशल स्कैनिंग में पता चला कि इस पेज को 215 लोग फॉलो करते हैं। पेज को 23 दिसंबर 2021 को बनाया गया। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में चुनाव में पैसे बांटने का दावा करने वाली फेसबुक पोस्ट फर्जी निकली। जांच में पता चला 2012 में योगी आदित्यनाथ ने सांसद के तौर पर अपने संसदीय क्षेत्र के एक गांव में मुआवजा बांटा था। उसी के वीडियो को अब कुछ लोग विधानसभा चुनाव 2022 से जोड़ते हुए फर्जी दावे के साथ वायरल कर रहे हैं। - Claim Review : योगी जी पैसे बांटते हुए चुनाव में वोट खरीदने वाले CM कैसे - Claimed By : फेसबुक यूजर God's Power And Universal System - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software