About: http://data.cimple.eu/claim-review/ccd167b35d71cc375aab7e470fc608b52a5649227f805452f26c778b     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मौजूदगी में गायत्री मंत्र पढ़ती महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaj Sharif) के शपथ ग्रहण समारोह का है. हमने सच का पता कैसे लगाया?: हमने वीडियो के कुछ कीफ्रेम पर रिवर्स इमेज सर्च किया, जिससे हमें 17 मार्च 2017 का एक पुराना यूट्यूब वीडियो मिला. वीडियो को India News National नाम के एक यूट्यूब चैनल ने शेयर किया था, इसमें दिख रहे विजुअल वायरल वीडियो से मेल खाते हैं. वीडियो के टाइटल से पता चलता है कि ये पाकिस्तान का है, और इसमें दिख रही महिला होली समारोह में नवाज शरीफ की उपस्थिति में गायत्री मंत्र गा रही है. यहां से अंदाजा लेते हुए हमने कुछ कीवर्ड सर्च किए तो हमें बीबीसी हिंदी के यूट्यूब चैनल पर ऐसा ही एक वीडियो मिला. वीडियो में वही वायरल क्लिप थी और इसे 21 मार्च 2017 को शेयर किया गया था. वीडियो में पाकिस्तानी गायिका नरोधा मालिनी का इंटरव्यू भी था, जिन्होंने मंच पर गायत्री मंत्र पढ़ा था. हमने 4 मार्च को शहबाज शरीफ के शपथ ग्रहण समारोह के लाइव-स्ट्रीम टेलीकास्ट को देखा और. इस प्रसारण में कहीं भी हमें गायत्री मंत्र का पाठ नहीं मिला. निष्कर्ष: पाकिस्तान में होली के मौके पर गायत्री मंत्र पढ़े जाने का एक पुराना वीडियो, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का बताकर वायरल है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर ,या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.) (हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software