About: http://data.cimple.eu/claim-review/cd27c0d889bde5a42b842f925fd69617ec6735dd14e47fc1ac296803     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: 1 जनवरी, 2023 को नहीं होगा राम मंदिर का उद्घाटन, वायरल दावा झूठा है राम मंदिर का उद्घाटन 1 जनवरी 2023 को नहीं होगा। इसका उद्घाटन 2024 में होगा। वायरल दावे झूठे हैं। - By: Ankita Deshkar - Published: Nov 25, 2022 at 09:18 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज): सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि अयोध्या के राम मंदिर का उद्घाटन 1 जनवरी, 2023 को होगा। विश्वास न्यूज ने इस दावे का फैक्ट चेक किया और पाया कि अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 2024 में होगा, 1 जनवरी, 2023 को नहीं। क्या है वायरल पोस्ट में? फ़ेसबुक यूज़र राजेश शर्मा ने फ़ेसबुक ग्रुप, ‘नरेंद्र मोदी के प्रशंसकों’ में एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, “खुश खबरी 1 जनवरी 2023 को राम मंदिर का उद्घाटन होगा, जानकर जिनको खुशी हुई तो लिखो #जयश्रीराम” पोस्ट और इसका आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल की शुरुआत गूगल सर्च से की। हमें फाइनेंशियल एक्सप्रेस की वेबसाइट पर एक खबर मिली, जिसका शीर्षक था: अनुवाद “तेज गति से राम मंदिर निर्माण, 2024 की शुरुआत में उद्घाटन का लक्ष्य”। रिपोर्ट यहां पढ़ें। हमें हिंदुस्तान टाइम्स की वेबसाइट पर भी एक रिपोर्ट मिली, जिसकी हैडलाइन थी। अनुवाद: राम मंदिर ट्रस्ट ने जनवरी 2024 की उद्घाटन सीमा को पूरा करने के लिए काम को तेज़ किया। रिपोर्ट में कहा गया है: दिसंबर 2023 से 15 जनवरी, 2024 के बीच राम मंदिर का उद्घाटन सुनिश्चित करने के लिए ट्रस्ट ने पांच कार्यशालाओं में काम तेज कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में भी जनवरी 2024 तक मंदिर को जनता के लिए खोलने का भी उल्लेख किया गया है। पड़ताल के अगले चरण में हमने ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ की वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया। हमें बताया गया कि जनवरी 2024 में मकर संक्रांति के शुभ दिन मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। विश्वास न्यूज ने दैनिक जागरण के अयोध्या संवाददाता राम शरण से भी संपर्क किया जिन्होंने हमें बताया कि 1 जनवरी 2023 को राम मंदिर जनता के लिए नहीं खुलेगा। वायरल दावे फर्जी हैं। अगले चरण में विश्वास न्यूज ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के एक ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा से भी संपर्क किया। विश्वास न्यूज से बातचीत में डॉ. मिश्रा ने कहा, “1 जनवरी, 2023 को राम मंदिर का उद्घाटन नहीं होगा। वायरल पोस्ट फर्जी है। ट्रस्ट द्वारा 14 जनवरी, 2024 के बाद शुभ दिन का चयन करने के बाद श्री राम की मूर्ति स्थापित की जाएगी। पड़ताल के आखिरी चरण में विश्वास न्यूज ने वायरल दावे को साझा करने वाले व्यक्ति की सोशल स्कैनिंग की। राजेश शर्मा नाइलोवियर इंडिया में पार्टनर हैं। निष्कर्ष: राम मंदिर का उद्घाटन 1 जनवरी 2023 को नहीं होगा। इसका उद्घाटन 2024 में होगा। वायरल दावे झूठे हैं। - Claim Review : 1 जनवरी 2023 को राम मंदिर का उद्घाटन होगा - Claimed By : FB user Rajesh Sharma - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software