About: http://data.cimple.eu/claim-review/d0ea89b49881b4bcef7c633df318cc6676866dbc0e3da70146033b1c     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • नहीं, विमान में भोजपुरी में अनाउंसमेंट का यह वीडियो कुशीनगर एयरपोर्ट से नहीं है बूम ने पाया कि वायरल वीडियो वीडियो के साथ किया गया दावा फ़र्ज़ी है. वीडियो असल में, दिल्ली से पटना जाने वाली एक फ्लाइट का है. एक विमान के अंदर भोजपुरी भाषा (Bhojpuri) में अनाउंसमेंट (Announcement) करते पायलट (Pilot) का वीडियो फ़र्ज़ी दावे के साथ वायरल है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो कुशीनगर एयरपोर्ट (Kushinagar airport) का बताकर शेयर किया जा रहा है. बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो वीडियो के साथ किया गया दावा फ़र्ज़ी है. वीडियो असल में, पटना से दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट का है. क्या कंगना रनौत को पद्म पुरस्कार देकर राष्ट्रपति शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं? फ़ैक्ट चेक फ़ेसबुक पर कई यूज़र इस वीडियो को कुशीनगर एयरपोर्ट का बताकर वीडियो शेयर कर रहे हैं. इसी दावे के साथ वायरल अन्य पोस्ट यहां और यहां देखें क्या पीएम के स्टाफ़ ने शिवराज सिंह चौहान को उनके साथ चलने से रोका ? फ़ैक्ट-चेक फ़ैक्ट चेक बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो वीडियो के साथ किया गया दावा फ़र्ज़ी है. वीडियो असल में, पटना से दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट का है. बूम को अपनी जांच के दौरान हूबहू यही वीडियो द लल्लनटॉप के आधिकारिक फ़ेसबुक पेज पर 29 अक्टूबर 2021 को अपलोडेड मिला. वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि "इंडिगो एयरलाइंस की पटना फ़्लाइट में क्रू कमांडर ने भोजपुरी में यात्रियों को किया ब्रीफ़." इससे हिंट लेते हुए हमने संबंधित कीवर्ड के साथ गूगल सर्च किया. इस दौरान हमें इसी घटना पर 2 नवंबर 2021 को प्रकाशित एनडीटीवी की रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट में अनाउंसमेंट करने वाले व्यक्ति की पहचान कैप्टन सिद्धार्थ कुमार के रूप में की गई है. रिपोर्ट में बताया गया है, "पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले इस विमान में जब कैप्टन सिद्धार्थ कुमार ने भोजपुरी में अनाउंसमेंट किया, तो इसे सुनकर यात्री हैरान रह गए. भोजपुरी में हो रहे इस अनाउंसमेंट का वीडियो बनाकर एक यात्री ने इंटरनेट पर डाल दिया, जिसके बाद से सोशल मीडिया में यह वायरल हो रहा है." वीडियो में सुना जा सकता है कि भोजपुरी में अनाउंसमेंट करते हुए सिद्धार्थ कुमार कहते हैं कि इंडिगो परिवार की तरफ़ रउआ सब लोगन के हमनी के इंडिगो परिवार में हार्दिक अभिनंदन करतानी जा और स्वागत करत बानी जा. आज थोड़ा हल्का लोड बा. काहे कि छठ-दिवाली के टाइम बा. वापस आवे में ज्यादा भीड़ रहता. जाए में थोड़ा कम. भोजपुरी समझ में आवता सब कोई के कि हिंदी में ट्रांसलेशन करीं? भोजपुरी ठीक बा? बहुत बढ़िया...." घटना पर अन्य मीडिया रिपोर्ट यहां और यहां देखें जांच के दौरान हमने देवेंद्र एन तिवारी का 29 अक्टूबर को किया गया एक ट्वीट मिला, जिसे लल्लनटॉप ने अपनी स्टोरी में वीडियो का क्रेडिट दिया है. उन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुए इसे इंडिगो की पटना फ़्लाइट बताया. साथ ही गोरखपुर, पटना, बनारस, कुशीनगर के यात्रियों के लिए भोजपुरी में ब्रीफ़िंग करने की पहल की मांग की. क्या सबरीमाला मंदिर का 'अरवाना प्रसादम' यूएई की कंपनी से बना है? फै़क्ट-चेक
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software