About: http://data.cimple.eu/claim-review/d0f2ca0af03cc9aff34c0f88984ddf435b23ec2a7f7b0a3575d8a36f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: अंकुरित गेहूं से डायबिटीज ठीक होने और हार्ट अटैक से बचाव का दावा भ्रामक है By: Urvashi Kapoor - Published: Sep 24, 2019 at 12:49 PM - नई दिल्ली (विश्वास टीम)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें किसी ब्रिटिश वैज्ञानिक के हवाले से दावा किया जा रहा है कि अगर दो दिनों तक खाली पेट अंकुरित गेहूं का सेवन किया जाए तो डायबिटीज को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। इसमें आगे कहा गया है कि अगर इसे लगातार तीन दिन तक खाया जाए तो कभी हार्ट अटैक भी नहीं आएगा। दावे के मुताबिक, आपको सिर्फ गेहूं को 10 मिनट तक उबालने के बाद इसे अंकुरित करना होगा। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट का यह दावा भ्रामक निकला है। क्या है वायरल पोस्ट में घरेलु नुस्केनाम के यूजर ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में किसी ब्रिटिश वैज्ञानिक के हवाले से कहा गया है कि अगर खाली पेट दो दिनों तक अंकुरित गेहूं का सेवन किया जाए तो डायबिटीज को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। इसमें आगे कहा गया है कि ऐसा 3 दिनों तक करने से हार्ट अटैक का खतरा हमेशा के लिए खत्म हो जाता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने इस पोस्ट में किए गए दावों को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर अपनी पड़ताल शुरू की। हमने ऑनलाइन यह सर्च किया कि क्या ब्रिटेन के किसी वैज्ञानिक ने अंकुरित गेहूं के सेवन से डायबिटीज ठीक होने और हार्ट अटैक का खतरा हमेशा के लिए खत्म होने का दावा किया है या नहीं। हमें ब्रिटेन के किसी वैज्ञानिक की ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली जो इस दावे की पुष्टि करती हो। विश्वास न्यूज ने इस संबंध में मैक्स हेल्थकेयर के इंस्टिट्यूट ऑफ एंडोक्रिनोलॉजी, डायबिटीज एंड मेटाबॉलिज्म के डायरेक्टर डॉक्टर सुजीत झा से बात की। उन्होंने कहा, ‘यह दावा सही नहीं है। हम खान-पान पर सूडोसाइंस का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा खान-पान में संतुलन और लाइफस्टाइल चेंज की मदद से आसान उपाय ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये कहना कि दो दिनों तक अंकुरित गेहूं खाने से डायबिटीज पूरी तरह ठीक हो सकती है या 3 दिनों तक खाने से कभी हार्ट अटैक नहीं आएगा, सही नहीं है।‘ विश्वास न्यूज ने आयुर्वेद की डॉक्टर सुधा से भी संपर्क किया। उन्होंने भी कहा, ‘यह फर्जी दावा है। दो या तीन दिनों तक अंकुरित गेहूं खाकर डायबिटीज या हृदय रोगों का ठीक होना असंभव है।’ हमने अपनी पड़ताल जारी रखी। हमें सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोलएंड प्रिवेंशन की आधिकारिक वेबसाइट पर एक रिपोर्ट मिली। इसके मुताबिक, ‘अबतक डायबिटीज का कोई इलाज नहीं मिला है। हालांकि वजन कम करने, हेल्दी खाना खाने और सक्रिय जीवन जीने से निश्चित तौर पर डायबिटीज के मामले में मदद मिलती है। जरूरत के हिसाब से दवा लेना, डायबिटीज से जुड़े सपोर्ट व डायबिटीज सेल्फ मैनेजमेंट की जानकारी और विशेषज्ञों से स्वास्थ्य की जांच भी आपके जीवन पर डायबिटीज के असर को कम कर सकती है।‘ न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अवनी कौल के मुताबिक, ‘खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव कर डायबिटीज को नियंत्रित और इसका इसका इलाज किया जा सकता है। हालांकि इसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता।’ हालांकि ऑनलाइन ऐसी कुछ रिपोर्ट मिलीं जिनके मुताबिक अंकुरित गेहूं के कुछ लाभ भी हैं। इसके बावजूद यह कहीं नहीं मिला कि इससे हृदय रोग और डायबिटीज पूरी तरह ठीक हो सकता है। निष्कर्ष वायरल पोस्ट का यह दावा कि अंकुरित गेहूं से डायबिटीज का इलाज हो सकता है और हार्ट अटैक को रोका जा सकता है, भ्रामक है। Claim Review : Sprouted wheat can cure diabetes and prevent heart attack - Claimed By : FB User-घरेलु नुस्के - Fact Check : भ्रामक - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software