About: http://data.cimple.eu/claim-review/d1178606f7a82d32c7da8a3dd9f0b5ecc319cc12e292668e8620433d     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • 2019 में रिलीज़ हो चुकी फ़िल्म 'मुद्दा 370' का ट्रेलर नई फ़िल्म का बताकर वायरल बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो 'मुद्दा 370 J&K' का ट्रेलर है और यह फ़िल्म दिसंबर 2019 में रिलीज़ हो चुकी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है जिसके साथ दावा किया जा रहा है ये एक फ़िल्म का ट्रेलर है जो आने वाली है. कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म का नाम धारा 370 है और कश्मीर फ़ाइल्स के बाद ये नई फ़िल्म आ रही है जो तलहका मचा देगी. कई सोशल मीडिया यूज़र्स इस फ़िल्म को हिट करवाने की अपील कर रहे हैं. वायरल वीडियो देखने पर समझ आता है कि वीडियो कश्मीर को केंद्र में रखकर बनाया गया है जिसमें भारतीय सेना, कश्मीरी हिन्दुओं पर अत्याचार, कथित इस्लामी कट्टरता और पाकिस्तान की कश्मीर विवाद में भूमिका आदि का बार-बार ज़िक्र किया गया है. बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो 'मुद्दा 370 J&K' का ट्रेलर है और यह फ़िल्म दिसंबर 2019 में ही रिलीज़ हो चुकी है. अफ़गान-पाक मैच के बाद वायरल हुआ बीबीसी हिंदी का यह फ़र्ज़ी ट्वीट फ़ेसबुक पर एक यूज़र ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'कश्मीर फाइल्स के बाद गजब की फिल्म आ रही है मेरे सनातनी भाईयों मुद्दा-370 J&K. यह फिल्म फिर तहलका मचा देगी देखिये ट्रेलर और सुनिए दोस्तों☝️ हर हाल में हिट कराना है इसे'. फ़ेसबुक पर यह वायरल वीडियो बहुत वायरल है. ट्विटर पर भी इसी दावे से यह वीडियो काफी वायरल है. फ़ैक्ट चेक बूम ने सबसे पहले वायरल वीडियो को ध्यान से पूरा देखा तो अंत में 'मुद्दा 370 J&K अ फ़िल्म बाय राकेश सावंत' लिखा हुआ दिखता है. जब हमने इस नाम से इंटरनेट पर सर्च किया तो आईएमडीबी (IMDb) वेबसाइट के अनुसार यह एक फ़िल्म है जो 13 दिसंबर 2019 को रिलीज़ हो चुकी है. आगे वेबसाइट के मुताबिक़ 'मुद्दा 370 J&K' फिल्म के निर्देशक राकेश सावंत हैं और यह फ़िल्म 1990 में हुए कश्मीरी पंडितो के पलायन पर एवं उन पर हुए अत्याचार पर आधारित है. बूम को इस फ़िल्म का प्रीमियर का वीडियो भी यूट्यूब पर मिला जो 13 दिसंबर 2019 को अपलोड किया गया है. ग़ौरतलब है कि कश्मीर के मुद्दे पर ही इस साल मार्च के महीने में 'द कश्मीरी फ़ाइल्स' नामक फ़िल्म आयी थी जो बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी सफल रही थी.
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software