About: http://data.cimple.eu/claim-review/d14982d8299d4a499d376d19c2332c77f0a2e702b834c076a15d71e0     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : कौन बनेगा करोड़पति के 7.5 करोड़ वाले सवाल का यह वायरल वीडियो एडिटेड है सोशल मीडिया पर केबीसी-14 का एडिटेड वीडियो शेयर किया जा रहा है। इसमें 7.5 करोड़ के सवाल को बदल दिया गया है। केबीसी के ऑरिजिनल वीडियो के कुछ हिस्सों को जोड़कर वायरल वीडियो को बनाया गया है। इसमें सवाल के दौरान आवाज भी अलग से जोड़ी गई है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Sep 8, 2023 at 04:10 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का 15वां सीजन चल रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया पर इस शो का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इसमें केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट से 7.5 करोड़ का सवाल पूछते दिख रहे हैं। सवाल है, ‘उज्जैन में स्थित महाकाल लोक किस सरकार की देन है’। कंटेस्टेंट इसका जवाब शिवराज सरकार देता है तो वह 7.5 करोड़ रुपये नहीं जीत पाता है। इस वीडियो को शेयर कर यूजर्स निशाना साधते हुए कंटेस्टेंट को एक राजनीतिक दल से प्रभावित बता रहे हैं, जिसकी वजह से उसे 6.5 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो क्लिप एडिटेड है। केबीसी के पिछले सीजन के एपिसोड के 7.5 करोड़ वाले सवाल को एडिट कर उसमें उज्जैन के महाकाल लोक का सवाल जोड़ा गया है, जबकि एपिसोड में कुछ और सवाल पूछा गया था। साथ ही इसमें आवाज भी अलग से जोड़ी गई है। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक यूजर ‘वैदवान रविंद्र कुमार‘ (आर्काइव लिंक) ने 6 सितंबर को 50 सितंबर को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “अंधभक्ति के चक्कर मे भक्त ने 7.5 करोड़ गवां दिए” वीडियो में 17वां सवाल है, “उज्जैन में स्थित महाकाल लोक किस सरकार की देन है” इसके विकल्प दिए गए हैं, “A. शिवराज सरकार B. दिग्विजय सरकार C. कमलनाथ सरकार D. उमा भारती सरकार” फेसबुक पर कुछ अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने उसे ध्यान से देखा। इसमें सवाल पूछने के दौरान आवाज बदल जाती है। इससे इसके एडिटेड होने की संभावना बढ़ जाती है। वीडियो में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट को शास्वत गोयल कहकर संबोधित करते हैं। इसके बाद हमने कीवर्ड से इस एपिसोड के बारे में गूगल पर सर्च किया। दैनिक जागरण की वेबसाइट पर इस संबंध में 10 अक्टूबर 2022 को एक खबर छपी है। इसमें लिखा है, “दिल्ली के शास्वत गोयल केबीसी-14 में एक करोड़ जीतने वाले दूसरे कंटेस्टेंट बन सकते हैं। वह 7.5 करोड़ का सवाल भी खेलेंगे। सोशल मीडिया पर रिलीज हुए गेम शो के प्रोमो से पता चल रहा है कि वह गेम छोड़ते नहीं हैं, बल्कि अगले सवाल के लिए विकल्प लॉक करने को कहते हैं।” 12 अक्टूबर 2022 को एबीपी लाइव की वेबसाइट पर भी इस बारे में खबर देखी जा सकती है। इसके अनुसार, “कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीजन के बीते एपिसोड के रोलओवर कंटेस्टेंट शाश्वत गोयल ने पूरा गेम ठीक से खेला और तीनों लाइफलाइन का इस्तेमाल संभलकर किया। 75 लाख रुपये के सवाल पर उन्होंने अपनी आखिरी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया था। वह एक करोड़ रुपये जीतने के बाद 7.5 करोड़ रुपये के लिए खेलने वाले पहले कंटेस्टेंट बने। उनसे अमिताभ बच्चन ने 7.5 करोड़ रुपये के लिए सवाल किया था। उनसे पूछा गया, ‘किस ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी को प्राइमस इन इन्डिस आदर्श वाक्य दिया गया था, क्योंकि वह भारत में तैनात होने वाली पहली टुकड़ी थी?’ इसके लिए उनको विकल्प दिए गए थे, A- 41वां (वेल्व) रेजिमेंट ऑफ फुट, B- प्रथम कोल्डस्ट्रीम गार्ड, C- 5वीं लाइट इन्फैंट्री, D- 39वां रेजिमेंट ऑफ फुट। इसका सही जवाब है- 39वां रेजिमेंट ऑफ फुट। शाश्वत गोयल ने इसका जवाब ए यानी 41वां (वेल्व) रेजिमेंट ऑफ फुट बताया था, जो कि गलत निकला। इसका सही जवाब डी यानी 39वां रेजिमेंट ऑफ फुट था। यह जवाब देने पर शाश्वत गोयल 7.5 करोड़ रुपये तो नहीं जीत पाए, साथ ही वह 1 करोड़ भी गवां बैठे। उनको सिर्फ 75 लाख रुपये मिले।” सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया के यूट्यूब चैनल पर यह पूरा एपिसोड 15 फरवरी 2023 को अपलोड किया गया है। इसमें 1:11:27 घंटे के बाद अमिताभ बच्चन को 17वां सवाल पूछते देखा जा सकता है। इसमें दिया गया सवाल है, किस ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी को प्राइमस इन इन्डिस आदर्श वाक्य दिया गया था, क्योंकि वह भारत में तैनात होने वाली पहली टुकड़ी थी? A. 41वां (वेल्च) रेजिमेंट ऑफ फुट B. प्रथम कोल्डस्ट्रीम गार्ड C. 5वीं लाइट इन्फैंट्री D. 39वां रेजिमेंट ऑफ फुट जवाब में शास्वत ए को चुनते हैं, जबकि सही जवाब डी है। इस बारे में हमने मुंबई में एंटरटेनमेंट के सीनियर जर्नलिस्ट पराग छापेकर से बात की। उनका कहना है, “इस वीडियो में आवाज बदली हुई है। इससे पता चलता है कि यह एडिटेड है। इसमें सवाल बदला गया है।“ पड़ताल के अंत में हमने एडिटेड वीडियो को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। इसके मुताबिक, वह गाजियाबाद में रहते हैं और उनके 1047 फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर केबीसी-14 का एडिटेड वीडियो शेयर किया जा रहा है। इसमें 7.5 करोड़ के सवाल को बदल दिया गया है। केबीसी के ऑरिजिनल वीडियो के कुछ हिस्सों को जोड़कर वायरल वीडियो को बनाया गया है। इसमें सवाल के दौरान आवाज भी अलग से जोड़ी गई है। - Claim Review : कौन बनेगा करोड़पति में 7.5 करोड़ के लिए पूछा गया सवाल- उज्जैन में स्थित महाकाल लोक किस सरकार की देन है। - Claimed By : FB User- वैदवान रविंद्र कुमार - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software