About: http://data.cimple.eu/claim-review/d159e939d9770a65aef1d5bd61fa0aca525bccf94bdcddea0d390fa7     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: रोनाल्डो और जॉर्जिना की यह तस्वीर रमजान में इफ्तारी की नहीं, AI निर्मित है विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि रोनाल्डो और जॉर्जिना की यह तस्वीर असली नहीं है। इस तस्वीर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार किया गया है। लोग एआई तस्वीरों को असली समझकर भ्रामक दावे से शेयर कर रहे हैं। By: Umam Noor - Published: Mar 6, 2025 at 10:54 AM - Updated: Mar 6, 2025 at 03:20 PM - नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज की एक तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल फोटो में दोनों को इस्लामिक परिधान में देखा जा सकता है। वहीं, तस्वीर में पीछे टेबल पर इफ्तारी रखी हुई भी नजर आ रही है। फोटो को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि दोनों की यह तस्वीर रमजान की है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि रोनाल्डो और जॉर्जिना की यह तस्वीर असली नहीं है। इस तस्वीर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार किया गया है। लोग एआई तस्वीरों को असली समझकर भ्रामक दावे से शेयर कर रहे हैं। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर Karim Jovian ने 3 मार्च 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, “रमादान करीम।” पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें। पड़ताल अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने फोटो को गौर से देखा। फोटो में हमें रोनाल्डो की गर्दन पर टैटू की तरह कुछ बना हुआ नजर आया। हालांकि, बता दें कि रोनाल्डो की बॉडी पर एक भी टैटू नहीं है। इस मामले से जुड़ी खबर यहां पढ़ी जा सकती है। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने इस तस्वीर को गूगल लेंस के जरिए सर्च किया और यह फोटो हमें इंस्टाग्राम के वेरिफाइड अकाउंट ‘अब्दुलरहमान अहमद’ से शेयर की हुई मिली। यहां इस तस्वीर को 1 मार्च 2025 को शेयर किया गया है। वहीं, यूजर प्रोफाइल के मुताबिक, इंस्टाग्राम अकाउंट ‘अब्दुलरहमान अहमद’ एआई आर्टिस्ट हैं। इस प्रोफाइल पर हमें और भी बहुत-सी एआई निर्मित तस्वीरें मिली, इनमें ख़ासतौर पर फुटबॉल खिलाड़ियों की फोटो को देखा जा सकता है। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने इस तस्वीर को एआई की मदद से बने मल्टीमीडिया की जांच करने वाले टूल्स की मदद से सर्च किया। हमने सबसे पहले हाइव मॉडरेशन टूल की मदद से तस्वीरों को सर्च किया। इस टूल ने फोटो के 97.8 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना बताई। हमने तस्वीरों को एआई टूल डी कॉपी से भी सर्च किया। इस टूल ने तस्वीरों को 94.41 फीसदी तक एआई की मदद से बनाया हुआ बताया। हमने पोस्ट को एआई तस्वीर बनाने वाले एक्सपर्ट भार्गव वलेरा के साथ शेयर किया। उन्होंने तस्वीरों के एआई द्वारा बनाये जाने की पुष्टि की है। विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर एआई और डीपफेक से जुड़े फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को एआई सेक्शन में पढ़ा जा सकता है। अब बारी थी भ्रामक पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर ‘Karim Jovian’ की प्रोफाइल वेरिफाइड है, वहां यूजर को 24 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि रोनाल्डो और जॉर्जिना की यह तस्वीर असली नहीं है। इस तस्वीर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार किया गया है। लोग एआई तस्वीरों को असली समझकर भ्रामक दावे से शेयर कर रहे हैं। Claim Review : रोनाल्डो और जॉर्जिना की यह तस्वीर रमजान की है। - Claimed By : FB User- Karim Jovian - Fact Check : भ्रामक - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software