About: http://data.cimple.eu/claim-review/d19cd043a4292fca0a6a46ea1eeeba0a2f7bb1ddb0b5e557f861db43     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : वायरल वीडियो में महिला की पिटाई करने वाला पुलिसवाला यूपी का नहीं, ओडिशा का ASI है - By: Ashish Maharishi - Published: Aug 19, 2019 at 06:05 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। फेसबुक पर महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थित दौराला थाने के थानेदार ने एक महिला की पिटाई की और उसे धमकी दी। हमारी जांच में पता चला कि जिस वीडियो को यूपी का बताकर वायरल किया जा रहा है, वह ओडिशा का पुराना वीडियो है। मार्च 2019 में यह वीडियो ओडिशा में वायरल हुआ था। जिसके बाद ओडिशा के संबलपुर जिले के रेंगाली पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर द्रोणाचार्य साहू को सस्पेंड कर दिया गया था। क्या है वायरल पोस्ट में Women’s March India नाम के फेसबकु पेज पर एक वीडियो को अपलोड करते हुए दावा किया गया है कि यूपी के मेरठ जिले के दौराला थाने के थानेदार ने एक महिला की पिटाई की। पोस्ट में लिखा गया, ”जिसे चाहूंगा, उसे मुल्जिम बना दूंगा – थानेदार जिला मेरठ, थाना दौराला। ये है योगी की उत्तर प्रदेश पुलिस का कमाल।” इस पोस्ट पर 977 कमेंट हैं। पड़ताल विश्वास न्यूज ने सबसे पहले वायरल पोस्ट में जिक्र किए गए दौराला थाने में कॉल किया। वहां हमारी बात थाने के इंचार्ज रितेश से हुई। उन्हें हमने वायरल वीडियो WhatsApp किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो का उनसे कोई संबंध नहीं है। वीडियो में दिख रहा शख्स उनके थाने से संबंधित नहीं है। इसके बाद विश्वास टीम ने वायरल हो रहे वीडियो को ध्यान से देखा। हमें वीडियो के दाएं साइड एक लोगो दिखा। इस पर लिखा हुआ था 24 E News. हमें यह जानना था कि यह चैनल कहां का है। इसके लिए हमने यूटयूब पर 24 E News सर्च किया। हमें इस चैनल का यूटयूब चैनल मिला। यह ओडिशा का एक स्थानीय चैनल है। यहां काफी सर्च करने के बाद भी हमें वायरल वीडियो नहीं मिला। अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हम 24 E News के फेसबुक पेज पर गए। सर्च के दौरान हमें 2 मार्च 2019 की तारीख को अपलोड किया गया एक वीडियो मिला। इसमें एक पुलिस अफसर एक महिला की पिटाई करते हुए दिखा। इस वीडियो को अब तक 36 लाख बार देखा जा चुका है। हमें अब तक सिर्फ इतना पता चल पाया कि मेरठ के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो दरअसल ओडिशा का है। ज्यादा जानकारी के लिए हमने गूगल में women beaten by odisha Police टाइप करके सर्च किया। हमें odishatv.in की एक खबर मिली। 7 मार्च 2019 को अपलोड की गई इस खबर में वही वीडियो यूज किया गया था जो वायरल हो रहा है। खबर से हमें पता चला कि महिला के साथ बदतमीजी करने वाली घटना रेंगाली पुलिस स्टेशन के एएसआई द्रोणाचार्य साहू ने किया था। बाद में उसे सस्पेंड कर दिया गया। खबर के मुताबिक, महिला के साथ यह घटना रेंगाली पुलिस स्टेशन में 2018 की गणेश पूजा के दौरान घटी थी, लेकिन वीडियो मार्च 2019 में वायरल हुआ। इसके बाद कार्रवाई करते हुए द्रोणाचार्य साहू को सस्पेंड कर दिया गया। यह वीडियो हमें OTV और News18 Odia के यूट्यूब चैनल पर भी मिली। इसे 6 मार्च 2019 को अपलोड किया गया था। अब हमें यह जानना था कि रेंगाली पुलिस स्टेशन है कहां। गूगल में सर्च के दौरान हमें पता चला कि यह पुलिस स्टेशन ओडिशा के संबलपुर जिले में स्थित है। पड़ताल के दौरान हमें dailypioneer की वेबसाइट पर एक खबर मिली। इसमें भी बताया गया कि रंगोली पुलिस स्टेशन के एएसआई द्रोणाचार्य साहू को महिला के साथ गलत व्यवहार करने के कारण सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद विश्वास न्यूज ने संबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी.के. महापात्रा से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि जिस वीडियो की बात आप कर रहे हैं, वह हमारे जिले के रंगोली थाने का पुराना वीडियो है। इस मामले में जिम्मेदार एएसआई को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। अंत में विश्वास न्यूज ने पुराने ओडिशा के वीडियो को यूपी का बताकर वायरल करने वाले फेसबुक पेज Women’s March India की सोशल स्कैनिंग की। हमें पता लगा कि इस पेज को 74 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इस पेज को 8 मार्च 2019 को बनाया गया। इस पेज पर अधिकांश पोस्ट महिलाओं से जुड़ी होती हैं। निष्कर्ष : विश्वास टीम की पड़ताल में पता चला कि उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दौराला थाने के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो फर्जी है। असली वीडियो ओडिशा के संबलपुर जिले के रेंगाली पुलिस स्टेशन का है। मार्च में वीडियो वायरल होने के बाद थाने के ASI द्रोणाचार्य साहू को सस्पेंड कर दिया गया था। पूरा सच जानें… सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्यम से भी सूचना दे सकते हैं। - Claim Review : दावा किया जा रहा है कि महिला की पिटाई करने वाला मेरठ के दौराला थाने का थानेदार है - Claimed By : Women's March India FB Page - Fact Check : झूठ
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software