About: http://data.cimple.eu/claim-review/d2c20ee30394b0c7d3eae6fab79b4ebab6a76741d4239eaf9c65837a     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check Claim बिहार के छपरा में RJD विधायक सुनील राय का सरेआम अपहरण हुआ. Fact छपरा में 14 मार्च को सुनील राय का अपहरण वाकई हुआ था, लेकिन वो विधायक नहीं बल्कि एक RJD नेता हैं. पुलिस उनकी सकुशल बरामदगी कर चुकी है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बिहार के छपरा में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एक विधायक सुनील राय का सरेआम अपहरण हो गया है. यह दावा एक सीसीटीवी फुटेज के साथ किया जा रहा है. बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) और आरजेडी की गठबंधन वाली सरकार है. इसी कारण लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि बिहार में सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक का ही अपहरण हो रहा है. News24 सहित कुछ मीडिया संस्थाओं ने भी यह खबर चलाई है कि छपरा में आरजेडी विधायक सुनील राय का अपहरण हुआ है. ट्विटर और फेसबुक पर यह दावा काफी वायरल है. कुछ कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें इस घटना को लेकर कई खबरें मिली. आजतक की खबर में बताया गया है कि छपरा में 14 मार्च को सुनील राय का अपहरण किया गया था, लेकिन 24 घंटे के अंदर पुलिस ने उन्हें सकुशल बरामद भी कर लिया. खबर में एक बात गौर करने वाली है कि इसमें सुनील राय को आरजेडी विधायक नहीं, बल्कि एक आरजेडी नेता बताया गया है. इसी तरह हिंदुस्तान और कुछ अन्य खबरों में भी सुनील राय को आरजेडी नेता बताया गया है. इंटरनेट पर सर्च करने पर हमें बिहार में सुनील राय नाम का कोई विधायक भी नहीं मिला. बिहार विधानसभा की वेबसाइट पर दी गई विधायकों की लिस्ट में भी सुनील राय नाम का कोई विधायक नहीं है. छपरा से बीजेपी के विधायक डॉ सी एन गुप्ता हैं. चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, सुनील राय ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में छपरा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था. लेकिन वह हार गए थे. सुनील राय की किडनैपिंग को लेकर बिहार पुलिस ने भी ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उन्हें सकुशल बरामद कर लिया गया है. लेकिन ट्वीट में कहीं पर भी सुनील राय को आरजेडी विधायक नहीं बताया गया है. यह भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में बछड़े के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ युवक मुस्लिम नहीं है सुनील राय के अपहरण के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर दबिश डाली थी. 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला था और दो आरोपियों को भी अरेस्ट कर लिया था. कुल मिलाकर निष्कर्ष निकलता है कि वायरल दावा पूरी तरह सही नहीं है. छपरा में सुनील राय का अपहरण सही में हुआ था, लेकिन वह विधायक नहीं बल्कि एक आरजेडी नेता हैं. Our Sources Reports of AajTak and Live Hindustan, published on March 15, 2023 Website of Bihar Vidhan Sabha and Election Commission किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in Komal Singh February 10, 2025 Komal Singh January 10, 2025 Komal Singh December 28, 2024
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software