About: http://data.cimple.eu/claim-review/d40fd2093ede9227a036dbc2e8d8244f67630c59ede68ed5b2a9fffc     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Last Updated on जुलाई 29, 2022 by Neelam Singh सारांश एक सोशल मीडिया पोस्ट वीडियो में ये दावा किया गया है कि कीवी फल के सेवन से आँखों की रौशनी बढ़ सकती है व चश्मा भी हट जाता है। जब हमने इस पोस्ट का फैक्ट चेक किया तब पाया कि यह दावा अधिकतर असत्य है। दावा “कीवी फल के नियमित सेवन से आँखों की रौशनी बढ़ सकती है व चश्मा भी हट जाता है। कीवी खाने से आंखों की समस्याएं कम होती हैं।” यह वीडियो यहाँ संलग्न है – तथ्य जांच क्या आहार द्वारा आंखों की रौशनी बढ़ाई जा सकती है? नहीं, लेकिन एक संयमित आहार द्वारा आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। ज्यादातर मामलों में इसे सुधार नहीं सकते। एक शोध से पता चलता है कि संयमित आहार मनुष्यों में मोतियाबिंद होने के कारकों को कम करने में भूमिका निभा सकता है। National Library Of Medicine द्वारा प्रकाशित एक रिसर्च से पता चलता है कि Age-related Macular Degeneration (AMD) होने की संभावना को कम करने में विटामिन ए और विटामिन ई की भूमिका होती है, लेकिन अन्य शोध इसकी पुष्टि नहीं करते। क्या कीवी आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं? आहार व पोषण विशेषज्ञ रंजनी रमन कहती हैं, “हमारे आहार में ऐसे कई फल व खाद्य पदार्थ हैं जो आँखों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं और बढ़ती उम्र में इनका नियमित सेवन आंखों की रौशनी को बनाए रखने में कारगर होता है।” ऐसे कई शोध हैं, जो बताते हैं कि कीवी आंखों के लिए फायदेमंद है। कीवी में पर्याप्त मात्रा में ज़ेक्सैंथिन और ल्यूटिन एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आंखों के लिए सुरक्षात्मक परत का काम करते हैं। एक रिसर्च द्वारा सामने आया है कि कीवी के सेवन से age-related macular degeneration (AMD) में 36% की कमी दर्ज की गई है। हालांकि आंखों के स्वास्थ्य पर ज़ेक्सैंथिन और ल्यूटिन के एकमात्र प्रभाव के बारे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना संभव नहीं है क्योंकि इसकी पुष्टि के लिए अतिरिक्त शोध की आवश्यकता है। क्या कीवी द्वारा आंखों के स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं? ऐसा कोई प्रमाण नहीं है, जो यह बताता है कि कीवी आंखों के स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है या आंख की एक निश्चित स्थिति को बेहतर बना सकता है। नेत्र सर्जन डॉ. आफताब आलम कहते हैं, “Plant-based diet का सेवन आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे नेत्र दृष्टि की दशा में सुधार कर सकते है। ऐसे दावों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।” यह माना जा सकता है कुछ फल स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक होते है परन्तु यह कहना कि कीवी खाने से नेत्र दृष्टि सुधर जाएगी या चश्मा हट जायेगा तो यह दावा अधिकतर गलत है।
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software