About: http://data.cimple.eu/claim-review/d59ab1254cf1c7882fc421ff549aabd0237d499f4776a53cfd16ec42     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • एक महिला के पास खड़े शख्स का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो महिला का हाथ पकड़ता दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये घटना हाल ही में भारत घूमने आई एक विदेशी पर्यटक के साथ स्थानीय युवक की तरफ से की गई बदसुलूकी का वीडियो है. वीडियो के साथ शेयर किया जा रहा कैप्शन है 'एक विदेशी लड़की भारत घूमने आई थी और मंदिरों में दर्शन कर रही थी. इसी दौरान वह सड़क किनारे कुछ खाने के लिए रुकी. तभी एक युवक उसके पास आया और उससे 20 रुपये मांगे. लड़की ने मदद समझकर उसे 200 रुपये दे दिए. लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने लोगों को गुस्से में भर दिया.' क्या ये सच है ? : दावा गलत है. यह घटना अप्रैल 2026 की है और नेपाल में हुई थी. हमने सच का पता कैसे लगाया?: तस्वीर की जांच के लिए हमने पहली फोटो को गूगल लेंस पर सर्च किया. इससे हमें इंस्टाग्राम अकाउंट 'fitmin1992' पर इसी तरह की तस्वीरें मिलीं. इसे 7 मई को नेपाली कैप्शन के साथ शेयर किया गया था, जिसका अनुवाद कुछ यूं होगा, “थाईलैंड की मशहूर सोलो व्लॉगर मिंट नाविंदा जी ने कहा कि नेपाली लोगों के प्यार और सम्मान को देखते हुए वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहतीं.” असली वीडियो हमें कैसे मिला ? : जिस सोशल मीडिया पोस्ट में वीडियो को नेपाल का बताया गया है, उससे मिली जानकारी के आधार पर हमने यूट्यूब पर ‘Mint Nawinda’ सर्च किया. इससे हमें ‘Pin Channel’ नाम का एक वेरिफाइड यूट्यूब चैनल मिला. इस चैनल पर वायरल वीडियो का पूरा वर्जन 29 अप्रैल को अपलोड किया गया था. वीडियो में 38 मिनट 18 सेकंड पर वही शख्स व्लॉगर से बातचीत करता और उसके साथ गलत व्यवहार करता दिखाई देता है, जो वायरल वीडियो में दिख रहा है. निष्कर्ष: साफ है कि वायरल वीडियो नेपाल का है, न कि भारत का. सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software