About: http://data.cimple.eu/claim-review/d6658d028a6f9bab32e0049bcd25321877e3aa39dfac94f8701a4c2d     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : अन्मोद घाट के नाम पर वायरल हुआ हिमाचल प्रदेश में हुए लैंडस्लाइड का एक साल पुराना वीडियो विश्वास न्यूज की पड़ताल में कर्नाटक की अन्मोद घाट के नाम पर वायरल वीडियो हिमाचल प्रदेश का निकला। जांच में वायरल पोस्ट भ्रामक साबित हुई। - By: Ashish Maharishi - Published: Jul 20, 2022 at 03:25 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तीस सेकंड के इस वीडियो में एक पहाड़ को दरकते हुए देखा जा सकता है। लैंडस्लाइड के कारण सड़क का एक हिस्सा पहाड़ के साथ गिरता हुआ दिख रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को कर्नाटक के अन्मोद घाट का बताकर वायरल कर रहे हैं। अन्मोद घाट गोवा कर्नाटक बॉर्डर पर स्थित एक गांव है। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह भ्रामक साबित हुई। दरअसल वीडियो हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब हाईवे का है। पिछले साल यह घटना घटी थी। इस वीडियो का अन्मोद घाट से कोई संबंध नहीं है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक पेज Prasanna Karthikeya ने 15 जुलाई को 30 सेकंड के एक वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा : ‘Anmod Ghat-Karnataka’ वायरल पोस्ट के दावे को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी शेयर कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहाँ देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए सबसे पहले इसके कई कीफ्रेम्स निकाले। फिर इन्हें गूगल रिवर्स इमेज टूल में अपलोड करके सर्च करना शुरू किया। ओरिजनल वीडियो यूट्यूब पर मिला। 30 जुलाई 2021 को द क्विंट ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसे अपलोड करते हुए इसे हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले का बताया। इसमें बताया गया कि लैंडस्लाइड के दौरान नाहन कस्बे के पास पूरी सड़क खत्म हो गई। एनडीटीवी की वेबसाइट पर भी संबंधित घटना से जुड़ी खबर मिली। 30 जुलाई 2021 को पब्लिश इस खबर में बताया गया कि हिमाचल प्रदेश में यह घटना हुई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें। 30 जुलाई 2021 को जागरण डॉट कॉम ने भी एक खबर पब्लिश की थी। इसमें बताया गया था कि जिला सिरमौर में पांवटा साहिब-शिलाई-हाटकोटी नेशनल हाईवे का एक डेढ़ सौ मीटर का हिस्सा भूस्खलन से ढह गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें। ओरिजनल वीडियो हिमाचल प्रदेश के दैनिक जागरण के संपादक नवनीत शर्मा के ट्विटर हैंडल पर भी मिला। इसे 30 जुलाई 2021 को अपलोड किया गया था। विश्वास न्यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए दैनिक जागरण डिजिटल, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजेश शर्मा से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्ट को शेयर किया। उन्होंने हमें जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो सिरमौर का है। यह घटना पिछले साल घटी थी। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में कर्नाटक की अन्मोद घाट के नाम पर वायरल वीडियो हिमाचल प्रदेश का निकला। जांच में वायरल पोस्ट भ्रामक साबित हुई। - Claim Review : अन्मोद घाट का वीडियो - Claimed By : फेसबुक प्रसन्ना कार्तिकेय - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software