About: http://data.cimple.eu/claim-review/d6ebada3c58120dd14c9e7f2c47c6b223dd3affddd4c67767e19ce99     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: यह तस्वीर PM मोदी के लक्षद्वीप दौरे की नहीं, AI क्रिएटेड है समुद्र में गोता लगाने से पहले पहनी जाने वाले उपकरणों के साथ वायरल हो रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर फेक और एआई क्रिएटेड है। - By: Abhishek Parashar - Published: Jan 10, 2024 at 12:54 PM - Updated: Feb 27, 2024 at 04:01 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया लक्षद्वीप दौरे के बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें गोताखोर वाले ड्रेस को पहने हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर लक्षद्वीप की उनकी यात्रा के दौरान की है, जब उन्होंने समुद्र में डुबकी लगाई थी। यह सही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी लक्षद्वीप यात्रा के दौरान वहां के समुद्र में डुबकी लगाई थी, लेकिन वायरल हो रही तस्वीर उसकी नहीं है। साथ ही यह तस्वीर वास्तविक नहीं, बल्कि एआई क्रिएटेड है। क्या है वायरल? सोशल मीडिया यूजर ‘Joshy K Alex’ ने प्रधानमंत्री की तस्वीर (आर्काइव लिंक) को छह जनवरी को अपनी प्रोफाइल से शेयर किया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई अन्य यूजर्स ने इस तस्वीर को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार जनवरी को केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया था और इस यात्रा की तस्वीरों को उनके आधिकारिक एक्स हैंडल से भी शेयर किया गया है। इस दौरान उन्होंने स्नॉर्कलिंग (श्वास नली लगा कर गोता लगाना) का भी आनंद लिया था और इन तस्वीरों को भी उनके एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें नजर आ रही तस्वीर, वायरल तस्वीर से बिलकुल अलग है, जिसे नीचे नजर आ रहे कोलाज में देखा जा सकता है। वायरल तस्वीर में कई एलिमेंट असामान्य नजर आ रहे हैं, जिससे इसके एआई से बने होने का संकेत मिलता है। एआई से बनी तस्वीर को चेक करने के लिए हमने टूल की मदद ली। टूल में इस तस्वीर के एआई से बने होने की संभावना 99.9% आई। साथ ही इस तस्वीर के मिड जर्नी से बने होने की संभावना 55 फीसदी और स्टेबल डिफ्यूजन से बने होने की संभावना करीब 44 फीसदी है। एक अन्य टूल की मदद से हमने इसे दोबारा से वेरिफाई किया और इसमें भी इस तस्वीर के एआई से बने होने की संभावना करीब 80 फीसदी आई। हमारी जांच से स्पष्ट है कि वायरल हो रही तस्वीर वास्तविक नहीं, बल्कि एआई क्रिएटेड है। वायरल तस्वीर को लेकर हमने एआई और मशीन लर्निंग पर काम करने वाले विशेषज्ञ अभिजीत पराशर से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया, “ये तस्वीरें एआई टूल की मदद से बनाई गई हैं।” एआई की मदद से बनी अन्य वायरल तस्वीरों की फैक्ट चेक रिपोर्ट को विश्वास न्यूज के एआई चेक सेक्शन में पढ़ा जा सकता है। निष्कर्ष: समुद्र में गोता लगाने से पहले पहनी जाने वाले उपकरणों के साथ वायरल हो रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर फेक और एआई क्रिएटेड है। - Claim Review : लक्षद्वीप दौरे की पीएम मोदी की फोटो। - Claimed By : FB User-Joshy K Alex - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software