About: http://data.cimple.eu/claim-review/d7bf38e7eb3c9dcac10a57746071c0cb8e95425fce23bec68bd9c3c0     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: ऑस्ट्रेलिया की अबोरिजिनल रॉक आर्ट तस्वीर, छत्तीसगढ़ के चारामा गुफा के नाम पर वायरल विश्वास न्यूज़ ने वायरल पोस्ट की पड़ताल में पाया कि इस तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक है। यह अबोरिजिनल रॉक आर्ट ऑस्ट्रेलिया की तस्वीर है, छत्तीसगढ़ के चारामा गुफा की नहीं। - By: Umam Noor - Published: Sep 21, 2021 at 04:49 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। सोशल मीडिया पर एक रॉक आर्ट की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें कुछ जीव-जंतु जैसी चीज़ों को बने हुए देखा जा सकता है। फोटो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर दावा कर रहे हैं कि यह छत्तीसगढ़ के चारामा में पायी गयी एलियंस और यूएफओ की 10 हज़ार साल पुरानी रॉक आर्ट है। विश्वास न्यूज़ ने जब इस पोस्ट की पड़ताल की तो हमने पाया कि यह दावा भ्रामक है। यह अबोरिजिनल रॉक आर्ट ऑस्ट्रेलिया की तस्वीर है। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर ने पोस्ट को अपलोड किया, जिसमें रॉक आर्ट बनी हुई देखी जा सकती है। इसमें फोटो के ऊपर ‘एलियन रॉक पेंटिंग’ और फोटो के नीचे लिखा है, ‘यह छत्तीसगढ़ के चारामा में पायी गयी एलियंस और यूएफओ की 10 हज़ार साल पुरानी रॉक पेंटिंग्स हैं। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहाँ देखें। पड़ताल अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल रिवर्स इमेज के ज़रिये वायरल फोटो को सर्च किया। सर्च में हमें अमेज़न डॉट कॉम की वेबसाइट पर यह तस्वीर नज़र आई और साथ में इसके कीवर्ड में, ‘Australian Aboriginal Art’ लिखा हुआ दिखा। इसी बुनियाद पर अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने कीवर्ड के सहारे ओपन सर्च किया और हमें campertrailerlifestyle नाम की वेबसाइट पर यह वायरल तस्वीर मिली। यहाँ पर दी गयी जानकारी के मुताबिक, ‘यह ऑस्ट्रेलिया के काकाडु नेशनल पार्क के नौरलांजी रॉक आर्ट साइट की तस्वीर है। नेशनल पार्क ऑस्ट्रेलिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी हमें काकाड़ु नेशनल पार्क में नौरलांजी रॉक आर्ट की यह तस्वीर मिली। यहाँ दी गयी जानकारी के मुताबिक, ‘यह तीन मुख्य साइट्स का एक कलेक्शन है, जिसमें बुरुंगकुई (नौरलांजी), कुनवार्डवार्डे लुकआउट और अनबैंगबैंग शेल्टर शामिल हैं।’ अब तक की पड़ताल से यह तो साफ़ था कि यह फोटो छत्तीसगढ़ की नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के रॉक की है। हालांकि, हमने गूगल न्यूज़ सर्च के ज़रिये यह जानने की कोशिश कि क्या छत्तीसगढ़ के चारामा गुफा में कोई दस हज़ार साल पुरानी रॉक आर्ट मिली है। सर्च किये जाने पर हमें 5 अगस्त 2018 का द स्टेटमैन का एक आर्टिकल लगा, जिसमे दी गयी जानकारी के मुताबिक, ‘आदिवासी बस्तर क्षेत्र के कांकेर जिले के चारामा में घने जंगल के भीतर गुफाओं में यूएफओ को दर्शाने वाले 10,000 साल पुराने रॉक पेंटिंग की खोज की गई है।” वायरल फोटो में किये जा रहे दावे से जुडी पुष्टि के लिए विश्वास न्यूज़ ने हमारे साथी नईदुनिया के कांकेर के रिपोर्टर वेद प्रकाश मिश्रा से संपर्क किया और वायरल पोस्ट उनके साथ शेयर की। उन्होंने हमें बताया कि कांकेर ज़िले के ही अंतर्गत चारामा क्षेत्र आता है। यह कांकेर पहाड़ों से घिरा हुआ इलाका है। यहाँ अक्सर रॉक आर्ट मिलते रहते हैं, लेकिन जो तस्वीर वायरल हो रही है, वह यहाँ की नहीं है। अब बारी थी फजी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Republink की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि इस पेज को 2,182 लोग फॉलो करते हैं और इसे 11 अगस्त 2021 को बनाया गया है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने वायरल पोस्ट की पड़ताल में पाया कि इस तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक है। यह अबोरिजिनल रॉक आर्ट ऑस्ट्रेलिया की तस्वीर है, छत्तीसगढ़ के चारामा गुफा की नहीं। - Claim Review : यह छत्तीसगढ़ के चारामा में पायी गयी एलियंस और यूएफओ की 10 हज़ार साल पुरानी रॉक पेंटिंग्स हैं। - Claimed By : Republink - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software