About: http://data.cimple.eu/claim-review/d9387dde8d1258d19c64f130669c36b8bf591dd4a7cb208ce9d4e1ea     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: गुरुग्राम में सूटकेस में मिले शव मामले में आरोपी व पीड़िता एक ही समुदाय के थे, नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल विश्वास न्यूज ने पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला। घटना में आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही समुदाय के थे। इसे सांप्रदायिक रंग देकर वायरल किया जा रहा है। - By: Pallavi Mishra - Published: Oct 21, 2022 at 11:25 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर 53 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सूटकेस में एक लाश को देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि मुस्लिम युवक ने अपनी हिंदू पत्नी की हत्या कर दी। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। घटना में आरोपी और युवती दोनों एक ही समुदाय के थे। इसे सांप्रदायिक रंग देकर भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में ट्विटर यूजर योगी योगेश अग्रवाल (धर्मसेना) (आर्काइव लिंक) ने 20 अक्टूबर को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “क्या हिन्दू लड़कियों की आत्मा मर चुकी है उन्हें अपने धर्म संस्कृति से कोई लगाव नही है। अगर ऐसा ही रहा तो इसी तरह सूटकेस में उनकी लाश मिलेगी। एक और सूटकेस में बंद हिन्दू लड़की जिसे अपने अब्दुल पर भरोसा था गुरुग्राम इफको चौक अभी मिला। तलाश जारी” पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने गूगल के इनविड टूल की मदद से कीफ्रेम निकाला और उसे गूगल रिवर्स इमेज से सर्च किया। इसमें हमें Gurugram News गुरुग्राम न्यूज़ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर इस मामले में एक वीडियो रिपोर्ट मिली, जिसमें वायरल विज़ुअल्स को भी देखा जा सकता है। खबर के मुताबिक, “गुरुग्राम के इफ्को चौक पर सूटकेस में मिली महिला की लाश मामले को गुरुग्राम पुलिस ने 24 घंटे में ही सुलझा लिया है । गुरुग्राम पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक महिला के पति को गिरफ्तार किया है। युवती का नाम प्रियंका वहीं आरोपी युवक का नाम राहुल बताया जा रहा है।” वीडियो में एसीपी क्राइम गुडगांव, प्रीतपाल सिंह का भी बाइट हैस जिसमें उन्हें साफ़ कहते सुना जा सकता है कि आरोपी का नाम राहुल है। timesofindia.indiatimes.com की अक्टूबर 20 की एक खबर में भी यही बात कही गयी कि युवती का नाम प्रियंका वहीं आरोपी युवक का नाम राहुल है। खबर के अनुसार, “Two days after the body of a woman was found in an abandoned suitcase at IFFCO Chowk, police have identified her and arrested her husband for the murder. Cops said the couple have been identified as Rahul alias Chhota (22) and Priyanka (21), originally from Uttar Pradesh’s Sultanpur.” अनुवाद “इफ्को चौक पर एक लावारिस सूटकेस में एक महिला का शव मिलने के दो दिन बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर उसके पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि दंपती की पहचान राहुल उर्फ छोटा (22) और प्रियंका (21) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की रहने वाले थे।” ज्यादा जानकारी के लिए विश्वास न्यूज ने दैनिक जागरण के हरियाणा डिजिटल प्रभारी सुनील झा से संपर्क साधा। उन्होंने हमें बताया, “वायरल दावा भ्रामक है। इस घटना में दोनों आरोपी और पीड़ित हिन्दू हैं। मामले में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं था।” वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले ट्विटर यूजर योगी योगेश अग्रवाल (धर्मसेना) के प्रोफ़ाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के 2,938 फ़ॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला। घटना में आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही समुदाय के थे। इसे सांप्रदायिक रंग देकर वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : गुरुग्राम में लव जिहाद का मामला - Claimed By : Twitter user योगी योगेश अग्रवाल (धर्मसेना) - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software