About: http://data.cimple.eu/claim-review/d9e58a91b105b6b862984fd87a9f0ee1138877eaa50848a1a5820ef8     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : विराट कोहली की बेटी वामिका की नहीं,हरभजन सिंह की बेटी हिनाया की है यह तस्वीर विश्वास न्यूज ने जांच में पता चला कि विराट कोहली और उनकी बेटी के नाम पर वायरल हो रही पोस्ट भ्रामक है। असल तस्वीर साल 2017 की है और तस्वीर में कोहली के साथ भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह की बेटी हिनाया है। - By: Jyoti Kumari - Published: Dec 2, 2023 at 03:43 PM - Updated: Dec 6, 2023 at 04:15 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें विराट कोहली को गोद में एक बच्ची को लिए हुए देखा जा सकता है। यूजर्स इस तस्वीर को वायरल कर दावा कर रहे हैं कि तस्वीर में विराट कोहली के साथ उनकी बेटी वामिका कोहली है। विश्वास न्यूज ने वायरल दावे को गलत पाया। दरअसल वायरल तस्वीर में विराट कोहली के साथ भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह की बेटी हिनाया है। यह तस्वीर साल 2017 की है, जिसे अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल? फेसबुक पेज Sudhanshu Trivedi Fan Club ने 28 नवंबर को तस्वीर शेयर की है और लिखा है : विराट कोहली अपने बेटी के साथ।#viratkohli #cricket #anushkasharma “ फेसबुक पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसके आकाईव वर्जन को यहां पढ़ें। पड़ताल वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। हमें वायरल तस्वीर विराट कोहली के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिली। तस्वीर को 2 मई 2017 शेयर किया गया है। तस्वीर के कैप्शन में इंग्लिश में लिखा है। जिसके मुताबिक, तस्वीर में हरभजन सिंह की बेटी हिनाया है। सर्च के दौरान हमें वायरल तस्वीर से जुड़ी खबर एबीपी न्यूज की वेबसाइट पर भी मिली। 2 मई 2017 को प्रकाशित खबर में बताया गया, विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर हरभजन की बेटी हिनाया के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर से जुड़ी अन्य खबरों को यहां पढ़ा जा सकता है। अब हमने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी के बारे में सर्च किया। हमें दैनिक जागरण पर 24 जनवरी 2022 को प्रकाशित खबर में विराट कोहली की बेटी वामिका की तस्वीर मिली। आपको बता दें कि बेटी वामिका की तस्वीर वायरल होने पर विराट कोहली नाराज हो गए थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट शेयर की थी। वहीं, ‘Shri Hit Radha Kripa’ नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का बेटी वामिका के साथ वीडियो मिला। वीडियो 5 जनवरी 2023 का है, जब कोहली और अनुष्का पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविन्द शरण जी महाराज के दर्शन करने गए थे। हमने वायरल पोस्ट को लेकर दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि तस्वीर में विराट कोहली के साथ उनकी बेटी नहीं है, बल्कि हरभजन की बेटी हिनाया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी। गलत दावा करने वाले फेसबुक पेज को हमने स्कैन किया। 7 फरवरी को बने इस पेज के 12 हजार फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पता चला कि विराट कोहली और उनकी बेटी के नाम पर वायरल हो रही पोस्ट भ्रामक है। असल तस्वीर साल 2017 की है और तस्वीर में कोहली के साथ भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह की बेटी हिनाया है। - Claim Review : तस्वीर में विराट कोहली के साथ उनकी बेटी वामिका है। - Claimed By : फेसबुक पेज Sudhanshu Trivedi Fan Club - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software