About: http://data.cimple.eu/claim-review/da5e0b042694a68fd4594f6f72c0023b11f47654292b5ba271e30c09     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : कर्नाटक के वीडियो को भीलवाड़ा में तेंदुआ दिखने की घटना का बताकर फैलाया जा रहा है भ्रम विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि सड़क किनारे बैठे तेंदुए का वायरल वीडियो कर्नाटक के गदग जिले के बिंकादकट्टी गांव के पास का है। - By: Pallavi Mishra - Published: Sep 10, 2024 at 04:57 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सड़क किनारे बैठे एक तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को राजस्थान के भीलवाड़ा का बताकर कई सोशल मीडिया यूजर्स शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा कई न्यूज वेबसाइट ने भी इसे राजस्थान का बताकर इस्तेमाल किया है। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। पता चला कि कर्नाटक के पुराने वीडियो को राजस्थान का बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है। असली वीडियो 2023 का है। उस वक्त कर्नाटक के गदग जिले के बिंकादकट्टी गांव के पास यह तेंदुआ दिखा था। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ‘Ashwini Jawli’ ने वायरल वीडियो को 7 सितम्बर 2023 को शेयर किया है। यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ”राजस्थान के भीलवाड़ा में सड़क पर आराम फरमाता दिखा तेंदुआ, चित्तौड़गढ़-अजमेर नेशनल हाईवे से सामने आया वीडियो ! साभार” एबीपी लाइव (Archive), और टाइम्स नाउ नवभारत (Archive Link) समेत कई मेनस्ट्रीम मीडिया संस्थानों इस वीडियो को भीलवाड़ा का बताकर शेयर किया। पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल लेंस का इस्तेमाल कर सर्च किया। हमें वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर 18 अप्रैल 2023 को पब्लिश मिली, जहाँ वीडियो का स्क्रीनशॉट इस्तेमाल किया गया था। खबर में बताया गया, तेंदुए का यह वीडियो कर्नाटक के बिंकादकट्टी गांव के पास का है। जहां रात के अंधेरे में एक तेंदुआ सड़क किनारे बैठा नजर आया था।” कीवर्ड्स से ढूंढ़ने पर हमें NewsFirst Kannada के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस घटना का वीडियो 18 अप्रैल 2023 को अपलोड मिला। यहाँ भी इसे कर्नाटक के गदग जिले का बताया गया था। वायरल वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए हमने एशियानेट की कर्नाटक स्थित पत्रकार निरुपमा से बात की। उन्होंने बताया कि यह कर्नाटक के गदग जिले में 2023 में हुई घटना का वीडियो है। पहले भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर अलग-अलग जगहों का बताकर वायरल होता रहा है। विश्वास न्यूज द्वारा की गयी पड़ताल और फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है। अंत में हमने वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के प्रोफाइल को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर Ashwini Jawli को लगभग ७० हजार लोग फॉलो करते हैं। प्रोफाइल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, यूजर अलवर का रहने वाला है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि सड़क किनारे बैठे तेंदुए का वायरल वीडियो कर्नाटक के गदग जिले के बिंकादकट्टी गांव के पास का है। - Claim Review : राजस्थान के भीलवाड़ा में सड़क पर आराम फरमाता दिखा तेंदुआ - Claimed By : Facebook User ABPLive - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software