| schema:text
| - Fact Check: योगी आदित्यनाथ का बताकर वायरल किया जा रहा यह नंबर असल में रेलवे पुलिस का था, कुछ समय पहले बंद किया जा चुका है
विश्वास न्यूज की पड़ताल में पाया गया कि वायरल हो रहा नंबर 9454404444 यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नहीं है। असल में यह गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) का हेल्पलाइन नंबर था, जिसे कुछ समय पहले बंद किया जा चुका है।
By: Pallavi Mishra
-
Published: Feb 10, 2026 at 12:36 PM
-
Updated: Feb 10, 2026 at 12:51 PM
-
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से एक पुरानी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक मोबाइल नंबर को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नंबर है। यह नंबर 9454404444 है।
विश्वास टीम की पड़ताल में यह दावा एक बार फिर फर्जी साबित हुआ है। हमारी जांच में पता चला कि जिस नंबर को योगी आदित्यनाथ का बताकर वायरल किया जा रहा है, वह असल में गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) का हेल्पलाइन WhatsApp नंबर था, जिसे कुछ समय पहले बंद किया जा चुका है।
क्या है वायरल पोस्ट में?
फेसबुक यूजर ‘Adarsh Tiwari‘ ने 8 फरवरी 2026 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए दावा किया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना व्यक्तिगत नंबर 9454404444 जारी किया है। पोस्ट के अनुसार, अगर यूपी में किसी को कोई भी परेशानी हो तो वह इस नंबर पर सीधा व्हाट्सएप कर सकता है और 3 घंटे के अंदर कार्यवाही होगी।
पड़ताल
बता दें कि यह मैसेज पिछले कई सालों से कुछ अंतराल पर लगातार वायरल होता रहा है। विश्वास टीम ने इस दावे की पड़ताल 2019 में भी की थी। उस समय की गई हमारी जांच में हमें पता चला था कि यह राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) उत्तर प्रदेश का आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर था।
हालांकि, हमारी ताजा जांच में यह सामने आया कि 9454404444 नंबर वर्तमान में सक्रिय नहीं है। यह नंबर पूर्व में जीआरपी द्वारा इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब इस पर संपर्क नहीं किया जा सकता।
GRP कंट्रोल रूम के वर्तमान नंबर 9454402544 पर संपर्क करने पर हमें बताया गया कि 9454404444 नंबर कुछ समय पहले बंद कर दिया गया था।
मुख्यमंत्री से सीधे संपर्क या शिकायत करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक CM Helpline 1076 या उनकी शिकायत वेबसाइट ‘जनसुनवाई डॉट यूपी डॉट निक डॉट इन‘ ही वैध माध्यम हैं।
2019 में विश्वास न्यूज़ द्वारा की गई पूरी पड़ताल यहां पढ़ी जा सकती है।
वायरल पोस्ट को हाल में शेयर करने वाले यूजर ‘Adarsh Tiwari’ के 4 लाख से अधिक फेसबुक फॉलोअर्स हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में पाया गया कि वायरल हो रहा नंबर 9454404444 यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नहीं है। असल में यह गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) का हेल्पलाइन नंबर था, जिसे कुछ समय पहले बंद किया जा चुका है।
Claim Review : योगी आदित्यनाथ का मोबाइल नंबर
-
Claimed By : Facebook user 'Adarsh Tiwari'
-
Fact Check : झूठ
-
Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s,

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
|