About: http://data.cimple.eu/claim-review/da9121af9fa22a3cb874a4c590816f6954790d0653a84bfa448c3189     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : सरकार गिराए जाने के नाम पर CM योगी के नाम से वायरल बयान फेक और मनगढ़ंत विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल ब्रेकिंग प्लेट एडिटेड निकला। सीएम योगी आदित्यनाथ का वायरल किया जा रहा कथित बयान भी फर्जी है। गुजराती न्यूज चैनल ‘मंतव्य न्यूज’ के ब्रेकिंग प्लेट को एडिट कर गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। - By: Jyoti Kumari - Published: May 19, 2023 at 05:31 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक न्यूज चैनल की ब्रेकिंग प्लेट के स्क्रीनशॉट के जरिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से विवादास्पद बयान को वायरल किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ ने उनकी सरकार गिराए जाने की कोशिश करने वालों को सख्त लहले में चेताया है। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। दावा गलत साबित हुआ। असल में गुजराती चैनल ‘मंतव्य न्यूज ‘ के ग्राफ़िक को एडिट कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ के नाम पर वायरल हो रहा यह बयान मनगढ़ंत और फेक है और इस दावे के साथ वायरल हो रही तस्वीर एडिटिंग की मदद से दुष्प्रचार की मंशा के साथ तैयार की गई है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ‘Bijay Bihari Mohanty ‘ ने 16 मई को वायरल ग्राफ़िक को शेयर किया है। स्क्रीनशॉट में लिखा हुआ है, “अगर हमारी सरकार गीरी तो पुरे देश में आग लगा दूंगा – योगी आदित्यनाथ।” ग्राफ़िक के निचले हिस्से में लिखा हुआ है, ‘योगी आदित्यनाथ कानपुर से LIVE’ पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है। पड़ताल पड़ताल की शुरुआत करते हुए सबसे पहले हमने गूगल ओपन सर्च का इस्तेमाल किया। हमने संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें वायरल दावे से जुड़ी कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं। जांच में आगे हमने वायरल ब्रेकिंग प्लेट को ध्यान से देखा। इसमें वर्तनी की बहुत सारी गलतियां है और टीवी स्क्रीन के रंगों में भी अंतर है। इससे इसके फर्जी होने का शक होता है। ब्रेकिंग प्लेट के ऊपर किसी चैनल का लोगो लगा हुआ है। जिसमें ‘मंतव्य न्यूज ‘लिखा हुआ है। हमने मंतव्य न्यूज की वेबसाइट को सर्च किया। हमें वायरल दावे से जुड़ी कोई खबर नहीं मिली। जांच में आगे हमने मंतव्य न्यूज के सोशल मीडिया हैंडल को भी खंगाला। वहां भी हमें ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली। हमने गूगल पर इसी नाम से सर्च किया। हमें पता चला कि यह चैनल केवल गुजराती भाषा में काम करता है। लेकिन वायरल ब्रेकिंग प्लेट का फॉन्ट हिंदी में है, जिससे साफ़ होता है कि वायरल पोस्ट एडिटेड है। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने मंतव्य न्यूज से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “हम गुजराती भाषा में खबर लिखते हैं। ऐसी कोई भी खबर हमारे यहां नहीं चलाई गई है।” पड़ताल के अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर की स्कैनिंग की। जांच में पता चला कि यूजर भुवनेश्वर का रहने वाला है। यूजर को 1 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इससे पहले एक पाकिस्तान पत्रकार के पुराने वायरल क्लिप को शेयर कर दावा किया गया था कि पाकिस्तानी मीडिया में योगी आदित्यनाथ को लेकर खौफ का माहौल है। हमने अपनी जांच में इस दावे को फेक पाया था, जिसकी फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल ब्रेकिंग प्लेट एडिटेड निकला। सीएम योगी आदित्यनाथ का वायरल किया जा रहा कथित बयान भी फर्जी है। गुजराती न्यूज चैनल ‘मंतव्य न्यूज’ के ब्रेकिंग प्लेट को एडिट कर गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : योगी आदित्यनाथ ने सरकार गिरने पर दी देश में आग लगाने की धमकी दी। - Claimed By : Bijay Bihari Mohanty - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software