About: http://data.cimple.eu/claim-review/dac556844874443476e46b912e87324482e017f31dba535bdad260f1     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : बस हादसे का यह वीडियो कुल्लू का नहीं, बोलीविया का है विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा भ्रामक निकला। कुल्लू के सैंज इलाके में हुए बस हादसे के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो बोलिविया में हुए एक बस एक्सीडेंट का है। वायरल वीडियो पहले से इंटरनेट पर मौजूद है। - By: Jyoti Kumari - Published: Jul 5, 2022 at 04:12 PM - Updated: Jul 18, 2022 at 11:55 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। कुल्लू जिला के सैंज में सोमवार सुबह एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 15 लोग सवार थे। इनमें 13 की मौत हो गई, जबकि दो घायल क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दाखिल हैंं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। वीडियो में एक बस को खाई में गिरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि वीडियो कुल्लू के सैंज इलाके में हुए हादसे का है। विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा भ्रामक निकला। कुल्लू के सैंज इलाके में हुए बस हादसे के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो 2012 में बोलिविया में हुए एक बस हादसे का है। क्या है वायरल? सोशल मीडिया यूजर ‘कन्हैया कुमार’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, ”हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भीषण सड़क हादसा, सैंज इलाके में खाई में गिरी बस- स्कूली बच्चों समेत 20 लोगों की मौत। #kulluaccident “ पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर कई कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट dailymail.co.uk की वेबसाइट पर 5 जनवरी 2012 को प्रकाशित मिली। वीडियो में दिए गए डिस्क्रिप्शन में वीडियो को बोलीविया का बताया गया है। mirror.co.uk की वेबसाइट पर भी वायरल वीडियो से जुड़ी खबर 5 जनवरी 2012 को प्रकाशित मिली। खबर में वीडियो के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल किया गया था। पड़ताल के दौरान वायरल वीडियो हमें फ्रेंच न्यूज़ मैगज़ीन ” L’Obs ” के यूट्यूब चैनल पर 5 जनवरी 2012 अपलोड मिला। वीडियो के साथ दी गई जानकारी अनुसार,’ इस यूट्यूब वीडियो में बोलीविया की पहाड़ी सड़क पर एक बस को फिसल कर खाई में गिरते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय रूप से इसे “एल कैमिनो डे ला मुएर्टे ” (मौत की सड़क) कहा जाता है। 50 मीटर नीचे गिरने से चालक की मौत हो गई।” वायरल वीडियो के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण हिमाचल के डिजिटल डेस्क में कार्यरत राजेश शर्मा से सम्पर्क किया।उन्होंने हमें बताया कि वीडियो कुल्लू में हुए हादसे का नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि वीडियो में दिख रही बस टूरिस्ट बस है, जबकि कुल्लू में मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। वायरल दावा पूरी तरह गलत है। पड़ताल के अंत में हमने इस वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल करने वाले यूजर की जाँच की। जाँच में हमें पता चला कि फेसबुक पर यूजर को 11K लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा भ्रामक निकला। कुल्लू के सैंज इलाके में हुए बस हादसे के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो बोलिविया में हुए एक बस एक्सीडेंट का है। वायरल वीडियो पहले से इंटरनेट पर मौजूद है। - Claim Review : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भीषण सड़क हादसा, सैंज इलाके में खाई में गिरी बस- स्कूली बच्चों समेत 20 लोगों की मौत। - Claimed By : कन्हैया कुमार - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software