About: http://data.cimple.eu/claim-review/db77b1c07e2c08875c7ea71bf63a75afacfd61ccac951c8e3f2aa085     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Last Updated on जुलाई 22, 2024 by Neelam Singh सारांश एक सोशल मीडिआ पोस्ट के अनुसार सरकारी अस्पताल में 12वीं पास के लिए 1192 भर्तियां निकली हैं। जब हमने इस पोस्ट का तथ्य जाँच किया तब पाया कि यह दावा ज्यादातर गलत है। दावा इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो पोस्ट के जरिए दावा किया जा रहा है कि सरकारी अस्पताल में 12वीं पास के लिए 1192 भर्तियां निकली हैं, जिसमें दावाकर्ता द्वारा बताए गए तरीकों की मदद से आवेदन किया जा सकता है। तथ्य जाँच क्या भारत के सरकारी अस्पतालों में भर्ती निकली है? हां। इस भर्ती की जानकारी इस आधिकारिक पीडीएफ में देखी जा सकती है, जो बताती है कि सरकारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH), चंडीगढ़ ने नर्सिंग ऑफिसर व अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। GMCH की इस वैकेंसी में नर्सिंग ऑफिसर, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर व संविदा आधारित अन्य पदों पर नियुक्ति होने की बात की गई है। यहां चंडीगढ़ में करीब 1192 भर्तियां हैं। उम्मीदवारों के पास नर्सिंग में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। साथ ही आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है लेकिन ये वैकेंसी चार महीने पहले निकली थी और इससे संबंधित जानकारी को यहां देखा जा सकता है। क्या दावाकर्ता दी गई जानकारी सटीक है? नहीं। दावाकर्ता द्वारा सरकारी अस्पताल में 1192 भर्तियां निकली हैं यह जानकारी तो सही है लेकिन उसने ये जानकारी नहीं दी है कि यह किस अस्पताल के लिए है। दावाकर्ता द्वारा वीडियो भी 17 जुलाई 2024 को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है लेकिन तब तक इसमें आवेदन करने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। साथ ही दावाकर्ता ने अपने वीडियो के दौरान एक वेबसाइट का नाम लिया है- https://smartbalak.in/ जो एक CLICK BAIT लिंक है। इस लिंक पर जाने पर एक दूसरी लिंक आती है- https://go.sapost.co.in/ जिस पर APPLY NOW का ऑप्शन आता है और उसे क्लिक करने पर दोबारा सरकारी योजनाओं की जानकारी आ जाती है, जहां कुछ प्रचार हैं। साथ ही इस दावाकर्ता के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी अनेक दावे हैं, जो आम जनता में भ्रामक जानकारी फैलाने की मंशा से साझा किए जा रहे हैं। अतः यह कहा जा सकता है कि सरकारी अस्पताल की नौकरी का दावा अधिकतर गलत है जिसे आम लोगों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने, गलत जानकारी देने और वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ाने के लिए किया गया है। आम जनता नौकरी के लालच में ऐसे पोस्ट्स को देखकर अनेक प्रकार के झांसों में फँस जाती है जिससे उन्हें मानसिक व वित्तीय नुकसान भी हो सकता है। अतः ऐसे दावों पर ध्यान न देते हुए नौकरी के आवेदन के लिए सदैव अधिकृत वेबसाइट्स पर ही भरोसा करना चाहिए। Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software