About: http://data.cimple.eu/claim-review/dbdf4f061006409552fd8f9863d5a6b2b06094102a8a879949afa2fb     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: 5000 रुपए के कैशबैक के नाम से वायरल हो रहे लिंक पर न करें क्लिक,वायरल दावा है फेक विश्वास न्यूज की पड़ताल में 500 नोट पर छूने पर 5000 हजार का कैशबैक मिलने का दावा फर्जी निकला। पेटीएम, फोन पे और गूगल पे के नाम से वायरल किया जा रहा लिंक फिशिंग लिंक है। यूजर्स को भूलकर भी ऐसे लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। By: Jyoti Kumari - Published: Mar 6, 2024 at 06:49 PM - Updated: Aug 23, 2025 at 09:08 AM - नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर फ्री मोबाइल रिचार्ज और कैशबैक के नाम पर अक्सर ही कोई ना कोई लिंक वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक लिंक वायरल हो रहा है, जिस पर पेटीएम, फोन पे और गूगल पे का लोगो भी लगा हुआ है। इसमें एक लिंक के साथ दावा किया जा रहा है कि 500 रुपये के नोट पर छूते ही 5000 रुपए का कैशबैक जीत सकते हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि पेटीएम, फोन पे या गूगल पे ने इस तरह का कोई ऑफर नहीं निकाला है। वायरल किया जा रहा लिंक फर्जी है। भूलकर भी ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक पेज प्रियंका देवी ने वायरल लिंक को शेयर किया है। पोस्ट पर 500 रुपए के नोट की तस्वीर है और लिखा हुआ है, “500 को नोट को छुएं और जीतें 5000 तक कैशबैक।” फेसबुक पर कई यूजर्स ने इस पोस्ट को शेयर किया है। पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल पोस्ट की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले पोस्ट के साथ दिए गए लिंक को ध्यान से देखा। इसका यूआरएल लिखा है, inam-yojna.online यूआरएल देखने में ही संदेहास्पद लगा। जांच में आगे हमने लिंक पर क्लिक किया। क्लिक किये जाने पर हम एक पेज पर लैंड हुए, जिसमें लिखा था ,” भारत जन-धन योजना के माध्यम से हर जनता को रुपए 5000 मुफ्त सभी के खाते में। अपने खाते में प्राप्त करने के लिए कार्ड को स्क्रैच करें। भारत की सभी जनता को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से रुपए 5000 तक सबके खाते में मुफ्त। पैसे को खाते में लेने के लिए यहां क्लिक करें।” लिंक पर क्लिक करने यह हमें सीधा फोन पे और पेटीएम पर ले जाता है। यूजर्स से अनुरोध है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक ना करें, वरना आपके वित्तीय धोखधड़ी के शिकार हो सकते हैं। हमने भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल को चेक किया। हमें यहां ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली। हमने पेटीएम और गूगल पे के आधिकारिक एक्स हैंडल को चेक किया, लेकिन ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली। फोन पे के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी हमें इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली। हमें फोन पे की वेबसाइट पर कैशबैक का ऑफर देने वाले लिंक्स के लिए जानकारी मिली। यहां बताया गया, ” कैशबैक देने जैसे लिंक्स पर क्लिक नहीं करना चाहिए। जालसाज़ कैशबैक ऑफ़र और स्क्रैच कार्ड के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को पुरस्कार जीतने का वादा करके लुभा रहे हैं। कुछ लोग आपको ऑफ़र के साथ नकली लिंक भेज सकते हैं या आप नकली सोशल मीडिया पेजों पर कैशबैक से संबंधित पोस्ट भी देख सकते हैं। ये लिंक और सोशल मीडिया पेज बड़ी चतुराई से PhonePe की आधिकारिक वेबसाइट और लोगों से मिलते-जुलते डिज़ाइन किए गए हैं, ताकि आपको यह विश्वास दिलाया जा सके कि ऑफ़र वास्तविक है।” हमने इस बारे में साइबर एक्सपर्ट और इंडियन साइबर आर्मी के संस्थापक किसलय चौधरी से बात की। उनका कहना है, यह पोस्ट फिशिंग लिंक के साथ वायरल हो रहा है। इस तरह के लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। इस तरह के लिंक पर क्लिक करने से आप साइबर क्राइम के शिकार हो सकते हैं।” विश्वास न्यूज कि वेबसाइट पर फर्जी लिंक्स से जुड़ी फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को पढ़ा जा सकता है। पोस्ट शेयर करने वाले फेसबुक पेज को हमने स्कैन किया। हमने पाया कि इस पेज के 130.9K मेंबर्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में 500 नोट पर छूने पर 5000 हजार का कैशबैक मिलने का दावा फर्जी निकला। पेटीएम, फोन पे और गूगल पे के नाम से वायरल किया जा रहा लिंक फिशिंग लिंक है। यूजर्स को भूलकर भी ऐसे लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। Claim Review : 500 को नोट को छुएं और जीतें 5000 तक कैशबैक। - Claimed By : फेसबुक पेज - प्रियंका देवी - Fact Check : झूठ - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software